Edited By Radhika,Updated: 15 Jun, 2026 06:17 PM

Honda ने जून में कुछ चुनिंदा मॉडल्स पर डिस्काउंट का ऐलान कर दिया है। ग्राहक इनका फायदा कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर, लॉयल्टी बोनस, कॉर्पोरेट ऑफर, एक्सटेंडेड वारंटी पर छूट के तौर पर उठा सकते हैं। साथ ही यह भी बता दें कि शहर और स्टॉक की उपलब्धता के...
ऑटो डेस्क: Honda ने जून में कुछ चुनिंदा मॉडल्स पर डिस्काउंट का ऐलान कर दिया है। ग्राहक इनका फायदा कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर, लॉयल्टी बोनस, कॉर्पोरेट ऑफर, एक्सटेंडेड वारंटी पर छूट के तौर पर उठा सकते हैं। साथ ही यह भी बता दें कि शहर और स्टॉक की उपलब्धता के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं। डिटेल में जानते हैं इन ऑफर्स के बारे में
Honda Elevate पर डिस्काउंट
Honda Elevate पर इस महीने 2.15 लाख रुपए का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह फायदा इसके टॉप स्पेक मॉडल पर मिलेगा। इसके बेस से एक ऊपर वाला Elevate V ट्रिम पर1.61 लाख रुपये तक का फायदा मिल रहा है। वहीं टॉप से नीचे वाले VX ट्रिम पर 1.53 लाख रुपये का फायदा है, और उसके बाद मिड-स्पेक V ट्रिम है जिस पर 1.47 लाख रुपये का फायदा है। बेस Elevate SV पेट्रोल-मैनुअल वैरिएंट पर सिर्फ़ 43,000 रुपये तक के डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
Honda Amaze पर डिस्काउंट
Honda Amaze पर कंपनी 67,000 रुपये तक के फायदे दे रही है। सेकंड-जेनरेशन Amaze के इकलौते S ट्रिम पर 58,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। थर्ड-जेनरेशन मॉडल पर फायदे ज़्यादा हैं; टॉप-स्पेक ZX पेट्रोल-मैनुअल वैरिएंट पर कुल 67,000 रुपये का फायदा है, जबकि Amaze ZX CVT खरीदने वाले 38,000 रुपये तक बचा सकते हैं। मिड-स्पेक Amaze VX ट्रिम पर 48,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं, जबकि बेस V ट्रिम पर 28,000 रुपये तक का फायदा है।
Honda City पर डिस्काउंट
इस महीने Honda City खरीदने पर आप 1.97 लाख तक की बचत कर सकते हैं। प्री-फेसलिफ़्ट City के पेट्रोल वैरिएंट्स पर टॉप-स्पेक ZX ट्रिम के लिए ₹1.56 लाख और VX और V ट्रिम्स के CVT वर्जन पर क्रमशः ₹1.33 लाख और ₹96,000 तक की बचत की जा सकती है। इसके अलावा City SV, V और VX पेट्रोल-मैनुअल वैरिएंट्स पर ₹1.15 लाख तक के फ़ायदे मिल रहे हैं।