Tata Motors का बड़ा ऐलान, 1 जुलाई से इतनी महंगी हो जाएंगी कारें

Edited By Updated: 12 Jun, 2026 12:37 PM

tata motors will hike passenger vehicle prices by up to 1 5 percent from july 1

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने आंतरिक दहन इंजन (आईसीई) और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) सहित अपने यात्री वाहनों की कीमतों में एक जुलाई से 1.5 प्रतिशत तक की वृद्धि करने का फैसला किया है।

ऑटो डेस्क: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने आंतरिक दहन इंजन (आईसीई) और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) सहित अपने यात्री वाहनों की कीमतों में एक जुलाई से 1.5 प्रतिशत तक की वृद्धि करने का फैसला किया है। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, '' यह मूल्य संशोधन कच्चे माल की बढ़ती लागत और मुद्रास्फीति के निरंतर दबाव के प्रभावों को आंशिक रूप से संतुलित करने के लिए किया जा रहा है।''

PunjabKesari

इसमें कहा गया कि टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स इन लागत वृद्धि का एक बड़ा हिस्सा स्वयं वहन कर रही है, लेकिन इसका कुछ प्रभाव इस मूल्य समायोजन के जरिये ग्राहकों पर डाला जा रहा है। कंपनी ने कहा, '' कीमतों में वृद्धि विभिन्न मॉडल और संस्करणों के लिए अलग-अलग होगी...।'' 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!