राजस्थानः अजमेर में बड़ा हादसा, टावर झूला टूटने से बच्चों समेत कई घायल

Edited By Updated: 21 Mar, 2023 10:01 PM

many injured including children due to breaking of tower swing in ajmer

अजमेर के कुंदन नगर में चल रहे दरबार डिज्नीलैंड में टावर झूला टूटकर गिरने से बच्चों समेत कई लोग घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

नेशनल डेस्कः अजमेर के कुंदन नगर में चल रहे दरबार डिज्नीलैंड में टावर झूला टूटकर गिरने से बच्चों समेत कई लोग घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, झूला संचालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया है। यह झूला अजमेर बस स्टैंड क्षेत्र स्थित कुंदन नगर के नजदीक लगी प्रदर्शनी में लगे हुए थे। दुर्घटना में कई महिलाएं और बच्चे भी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जिला कलेक्टर अंशदीप ने जवाहरलाल नेहरु चिकित्सालय मे चिकित्सकों को अलर्ट कर घायलों के इलाज की व्यवस्था की है। 

एक अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि झूला का एक हिस्सा टूट कर अलग हो गया और काफी ऊंचाई से गिरने के कारण झूले पर बैठे लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जाएगी। भविष्य में ऐसी घटना न हो इसके लिए हम काम करेंगे। सभी घायल खतरे से बाहर हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!