AAP से टूटकर क्या BJP में शामिल होने जा रहे हैं राघव चड्डा? संजय  सिंह ने चुप्पी तोड़ते हुए दिया ये बड़ा बयान

Edited By Updated: 23 Mar, 2026 11:10 AM

is raghav chadha going to break away from aap and join bjp

आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के राजनीतिक भविष्य को लेकर इन दिनों कयासों का बाजार गर्म है। सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक यह चर्चा जोरों पर है कि क्या चड्ढा जल्द ही BJP में शामिल हो सकते हैं। इन तमाम चर्चाओं के...

नेशनल डेस्क: आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के राजनीतिक भविष्य को लेकर इन दिनों कयासों का बाजार गर्म है। सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक यह चर्चा जोरों पर है कि क्या चड्ढा जल्द ही BJP में शामिल हो सकते हैं। इन तमाम चर्चाओं के बीच अब 'आप' के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने स्थिति साफ की है।

क्यों लग रही हैं अटकलें?

राघव चड्ढा की पार्टी से कथित दूरी इन चर्चाओं का मुख्य आधार बनी हुई है। हाल के दिनों में उन्हें पार्टी की महत्वपूर्ण बैठकों से नदारद देखा गया है। खासतौर पर शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के बरी होने जैसे बड़े घटनाक्रमों पर भी चड्ढा की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई, जिसने अफवाहों को और हवा दे दी। इसके अतिरिक्त, संसद में उनके द्वारा उठाए गए कुछ मुद्दों (जैसे एयरपोर्ट पर खान-पान की कीमतें कम करना और गिग वर्कर्स की समस्याएँ) पर केंद्र सरकार का सकारात्मक रुख भी इन अटकलों का एक कारण माना जा रहा है।

PunjabKesari

संजय सिंह का दो-टूक जवाब

इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए सांसद संजय सिंह ने स्पष्ट किया कि राघव चड्ढा के पार्टी छोड़ने की बातें पूरी तरह निराधार हैं। एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे चड्ढा के अलग होने पर सवाल पर कहा कि "यह पूरी तरह गलत बात है। राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी से अलग नहीं हुए हैं। अगर कभी वह पार्टी छोड़ने का फैसला करते हैं, तो सबसे पहले मैं ही उनके विरोध में खड़ा नजर आऊंगा।"

राघव ने नहीं दिया कोई आधिकारिक बयान

फिलहाल, राघव चड्ढा ने खुद इन व्यक्तिगत अटकलों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन संजय सिंह के इस बचाव ने फिलहाल पार्टी के भीतर किसी भी तरह की फूट की खबरों को खारिज कर दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!