Gold Silver Price Crash : अचानक चांदी 15000 रुपये टूटी... सोने में भी बड़ी गिरावट, ये है वजह

Edited By Updated: 26 Mar, 2026 10:33 PM

gold  silver price crash silver plummets by 15 000 overnight

रामनवमी के चलते 26 मार्च को शेयर बाजार बंद रहा, लेकिन कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोना और चांदी के दाम में भारी गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शाम के कारोबार में कीमतें तेजी से टूट गईं, जिससे निवेशकों को बड़ा झटका लगा।

नेशनल डेस्क : रामनवमी के चलते 26 मार्च को शेयर बाजार बंद रहा, लेकिन कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोना और चांदी के दाम में भारी गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शाम के कारोबार में कीमतें तेजी से टूट गईं, जिससे निवेशकों को बड़ा झटका लगा।

सोना ₹3000 से ज्यादा टूटा

एमसीएक्स पर शाम करीब 7 बजे सोना 3000 रुपये से ज्यादा गिरकर करीब 1.40 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। यह बुधवार के बंद भाव के मुकाबले 2% से ज्यादा की गिरावट है।

चांदी में ₹15,000 की बड़ी गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी में भी भारी गिरावट देखने को मिली। मई वायदा वाली चांदी करीब 15,000 रुपये टूटकर 2.20 लाख रुपये प्रति किलो से नीचे आ गई। चांदी के दाम में लगभग 6% की गिरावट दर्ज की गई।

क्यों गिर रहे हैं सोना-चांदी के दाम?

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। अमेरिका ने युद्ध खत्म करने के लिए शर्तें रखी हैं, लेकिन ईरान ने उन्हें मानने से इनकार कर दिया है। इस बीच, ईरान ने अहम समुद्री रास्तों को बंद करने की चेतावनी दी है, जिससे वैश्विक सप्लाई पर असर पड़ सकता है।

कच्चे तेल में तेजी, डॉलर मजबूत

तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। WTI क्रूड करीब 93 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 101 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। तेल की कीमत बढ़ने से डॉलर मजबूत हुआ है, जिसका असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा और वे नीचे आ गए।

रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे आए दाम

अगर जनवरी के मुकाबले देखें, तो सोना अपने रिकॉर्ड हाई 1.93 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से करीब 53,000 रुपये सस्ता हो चुका है। वहीं चांदी भी 4.20 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर से गिरकर करीब 2.20 लाख रुपये पर आ गई है, यानी लगभग 2 लाख रुपये की गिरावट।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!