महबूबा को किया गया नजरबंद: पीडीपी

Edited By Updated: 23 Nov, 2021 05:39 PM

mehbooba is detained again

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष एवं जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को नजरबंद कर दिया गया है।

श्रीनगर : पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष एवं जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को नजरबंद कर दिया गया है। यह जानकारी पीडीपी नेताओं ने मंगलवार को दी। पीडीपी नेताओं के मुताबिक सुश्री महबूबा का गत सप्ताह हैदरपोरा में हुई मुठभेड़ मारे नागरिकों के परिजनों से मुलाकात करने का कार्यक्रम तय था।

 

पीडीपी नेताओं ने कहा, च्च्उन्हें नजरबंद किया गया है। गुप्कार आवास का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया गया है।'' आधिकारिक तौर पर हालांकि सुश्री महबूबा की नजरबंदी की पुष्टि नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि सुश्री महबूबा ने गत रविवार को हैदरपोरा मुठभेड़ में नागरिकों के मारे जाने के विरोध में पार्टी नेताओं के साथ राजभवन के बाहर प्रदर्शन किया था। प्रदेश प्रशासन ने इस घटना की न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं और मामले की जांच जारी है। 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!