कश्मीर पर पाकिस्तान की साजिश, बालाकोट में आतंकी फिर हुए सक्रियः आर्मी चीफ

Edited By Updated: 23 Sep, 2019 12:07 PM

militants again active in balakot army chief

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान ने हाल ही में बालाकोट को फिर सक्रिय कर दिया है और करीब 500 घुसपैठिए भारत में घुसने की फिराक में हैं। अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में यहां उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि पाकिस्तान ने हाल ही में...

चेन्नईः सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान ने हाल ही में बालाकोट को फिर सक्रिय कर दिया है और करीब 500 घुसपैठिए भारत में घुसने की फिराक में हैं। अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में यहां उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि पाकिस्तान ने हाल ही में बालाकोट को फिर सक्रिय कर दिया है। इससे पता चलता है कि बालाकोट प्रभावित हुआ था। वह क्षतिग्रस्त और नष्ट हुआ था। इसलिए लोग वहां से चले गए थे और अब वह फिर से सक्रिय हो गया है।''

 

उन्होंने कहा कि करीब 500 घुसपैठिए भारत में घुसने की फिराक में है। सेना प्रमुख ने कहा कि भारतीय वायुसेना ने कुछ कदम उठाए हैं और अब वहां उन्हें लोगों का समर्थन हासिल है।गौरतलब है कि फरवरी में पुलवामा में सीआरपीएफ कर्मियों को निशाना बनाकर किए गए आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय वायु सेना ने बालाकोट स्थित आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमले किए थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!