Edited By Hitesh,Updated: 12 Aug, 2021 02:32 PM

कर्नाटक में भाजपा विधायक सतीश रेड्डी के घर के बाहर खड़ी दो कारों को कुछ अज्ञात बदमाशों ने आग के हवाले कर दिया। इन बदमाशों ने इस घटना को बुधवार की रात को अंजाम दिया है। ये कारें बोम्मनहल्ली विधानसभा क्षेत्र से विधायक सतीश रेड्डी के घर के बाहर ही खड़ी...
नेशनल डेस्क: कर्नाटक में भाजपा विधायक सतीश रेड्डी के घर के बाहर खड़ी दो कारों को कुछ अज्ञात बदमाशों ने आग के हवाले कर दिया। इन बदमाशों ने इस घटना को बुधवार की रात को अंजाम दिया है। ये कारें बोम्मनहल्ली विधानसभा क्षेत्र से विधायक सतीश रेड्डी के घर के बाहर ही खड़ी हुईं थीं। ये दोनों गाड़ियां बुरी तरह जलकर खाक हो गई हैं। भाजपा विधायक सतीश रेड्डी ने संकेत दिया है कि यह घटना राजनीति से प्रेरित हो सकती है।
दक्षिणपूर्व बंगलुरू के डीसीपी श्रीनाथ जोशी ने जानकारी देते हुए इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।