मिजोरम के मुख्यमंत्री ने शाह से की मुलाकात, म्यांमार शरणार्थी मुद्दे पर हुई चर्चा

Edited By Updated: 23 Sep, 2022 07:10 AM

mizoram cm meets shah talks on myanmar refugee issue

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और पिछले साल पड़ोसी देश म्यांमार में सेना के सत्ता में आने के बाद वहां से लोगों के राज्य में

आइजोलः मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और पिछले साल पड़ोसी देश म्यांमार में सेना के सत्ता में आने के बाद वहां से लोगों के राज्य में आने को लेकर उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की। 

जोरमथांगा ने यह भी कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री नवंबर में मिजोरम का दौरा करेंगे और आइजोल से लगभग 15 किलोमीटर दूर जोखवासंग में असम राइफल्स बेस का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट में कहा “मैंने बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करके म्यांमार के राजनीतिक संकट तथा पड़ोसी देश से शरणार्थियों के आने पर चर्चा की।” 

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने म्यांमार और भारत में म्यांमार के शरणार्थियों की स्थिति का भी जायजा लिया। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि पिछले साल फरवरी में सेना के सत्ता में आने के बाद से म्यांमा के 30,000 से अधिक नागरिकों ने मिजोरम के विभिन्न हिस्सों में शरण ली है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!