मोहन यादव और चंदा विवाद: कांग्रेस ने BJP पर बोला हमला, कहा- रामराज्य की बात करने वाले अब खामोश क्यों?

Edited By Updated: 02 Jul, 2026 03:05 PM

mohan yadav and donation controversy congress attacks bjp says  why are those

कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पर लगे जमीन घोटाले के आरोप अत्यंत गंभीर है लेकिन आश्चर्य की बात यह है इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चुप है और इस मामले के सामने आने के कई दिन बाद भी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस पर कोई...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव पर लगे जमीन घोटाले के आरोप अत्यंत गंभीर है लेकिन आश्चर्य की बात यह है इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चुप है और इस मामले के सामने आने के कई दिन बाद भी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है। 

कांग्रेस सदस्य एवं मध्य प्रदेश के पूर्व विधायक प्रवीण पाठक ने गुरुवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव पर जमीन घोटाले के गंभीर आरोप लगे हैं, लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद भी भाजपा नेतृत्व ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उन्होंने कहा कि जिस मध्य प्रदेश को कभी समृद्ध और गौरवशाली राज्य माना जाता था, उसे भाजपा के दो दशकों के शासन में भ्रष्टाचार और घोटालों ने कलंकित कर दिया है।

पाठक ने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश केवल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की कार्यशाला नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार की भी कार्यशाला बन गया है। उन्होंने व्यापम घोटाले का उल्लेख करते हुए कहा कि इसकी मार राज्य के युवाओं ने झेली और एक पूरी पीढ़ी प्रभावित हुई। कांग्रेस नेता ने भाजपा पर राम मंदिर चंदा चोरी के मामले में भी निशाना साधा और कहा कि जो लोग रामराज्य की बात करते थे, वे अब चंदे में कथित अनियमितताओं पर चुप हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा देश को दिखाए गए अपने वादों पर खरी नहीं उतरी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर उपलब्धि का श्रेय लेते हैं, लेकिन ऐसे मामलों में मौन साध लेते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी लगातार युवाओं, रोजगार और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे उठाते रहे हैं और समय-समय पर उनके उठाए गए मुद्दों की पुष्टि भी होती रही है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!