Rain Alert: बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में 1 से 6 जुलाई तक तेज आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी

Edited By Updated: 01 Jul, 2026 10:35 AM

monsoon speeds up in north india including delhi ncr

देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर और मध्य भारत के तमाम राज्यों में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। IMD ने दिल्ली-एनसीआर के लिए आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अनुमान है कि आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28...

Monsoon Update : देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर और मध्य भारत के तमाम राज्यों में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। IMD ने दिल्ली-एनसीआर के लिए आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं अनुमान है कि आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली में 6 जुलाई तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा जहां आसमान में काले बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का दौर देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पालम में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड पर 28 डिग्री, रिज क्षेत्र में 24.5 डिग्री और आयानगर में 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये सभी तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस के दायरे में रहे। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार आज सुबह 9 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 177 दर्ज किया गया, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 को संतोषजनक, 101 से 200 को मध्यम, 201 से 300 को खराब, 301 से 400 को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच को गंभीर श्रेणी में माना जाता है। 

PunjabKesari

वहीं अगर बात की जाए उत्तर भारत के मैदानी इलाकों की तो यहां 1 से 6 जुलाई के बीच मानसून जमकर बरसेगा। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 1 से 6 जुलाई तक तेज आंधी-तूफान आने और बिजली गिरने की आशंका है जबकि 2 से 6 जुलाई के बीच कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें: Delhi Fire: उत्तम नगर के 3 मंजिला शोरूम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक

पूर्वी राजस्थान में आज से ही बारिश का जोर बढ़ेगा और 2 से 6 जुलाई के बीच भारी बारिश होगी। वहीं पश्चिमी राजस्थान में 3 से 6 जुलाई के दौरान बारिश के साथ-साथ धूल भरी आंधी चलने की भी चेतावनी दी गई है।

PunjabKesari

बात करें अगर उत्तर प्रदेश की तो यहां के निवासियों को भी गर्मी से राहत मिलने वाली है। पश्चिमी यूपी में 1 से 6 जुलाई तक लगातार बारिश के आसार हैं। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में 3 से 6 जुलाई के बीच मानसून रफ्तार पकड़ेगा। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि कुछ इलाकों में तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा है।

PunjabKesari

पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम? 
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में अगले 5-6 दिन काफी भारी पड़ सकते हैं। हिमाचल प्रदेश में 2 से 4 जुलाई के बीच कुछ स्थानों पर बेहद भारी बारिश का अनुमान है। उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के क्षेत्रों में 6 जुलाई तक लगातार बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। पहाड़ों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं जो कभी-कभी 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती हैं।

PunjabKesari

भूस्खलन की आशंका को देखते हुए पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 6 जुलाई तक मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। एमपी के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की गतिविधियां देखी जाएंगी।

यह भी पढ़ें: School Kidnapping: तड़ातड़ गोलियों से फिर दहला यह देश, स्कूल में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग, 36 छात्र और 3 टीचर अगवा, 1 की मौत

वहीं बिहार में 2 से 6 जुलाई और झारखंड में 6 जुलाई तक झमाझम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल, ओडिशा और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!