मां बनीं हत्यारन! 3 साल की बेटी को दी दर्दनाक सजा, शव के साथ 4 KM तक घूमती रही

Edited By Updated: 22 May, 2024 05:24 PM

mother became a murderer painful punishment given to 3 year old daughter

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक पति पत्नी ने झगड़े के बाद अपनी तीन साल की बेटी को दर्दनाक सज़ा दी है। इसके बाद शव के साथ लगभग चार किलोमीटर तक सड़कों पर घूमती रही। इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक पति पत्नी ने झगड़े के बाद अपनी तीन साल की बेटी को दर्दनाक सज़ा दी है। इसके बाद शव के साथ लगभग चार किलोमीटर तक सड़कों पर घूमती रही। इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।  

PunjabKesari

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार शाम को एमआईडीसी पुलिस थाना क्षेत्र में हुई। आरोपी 23 वर्षीय ट्विंकल राऊत और उसके पति राम लक्ष्मण राऊत (24) रोजगार की तलाश में चार साल पहले नागपुर आए थे। उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे। एमआईडीसी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि सोमवार शाम करीब 4 बजे दोनों में एक बार फिर झगड़ा हुआ। दोनों के बीच हुई तीखी नोकझोंक के कारण उनकी बेटी रोने लगी। महिला गुस्से में आकर बेटी को बाहर ले गई और गला दबा दिया।

इसके बाद वह शव को लेकर शहर में लगभग 4 किलोमीटर तक घूमती रही। इसके बाद खुद पुलिस को जाकर इस घटना के बारे में बताया। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस बच्ची को अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद महिला को अदालत में पेश किया जहां उसे 24 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!