Edited By Anu Malhotra,Updated: 03 Aug, 2026 08:15 AM
IMD Weather Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 3 अगस्त पर देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
IMD Weather Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 3 अगस्त पर देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
पश्चिम बंगाल में रेड अलर्ट
पश्चिम बंगाल के बीरभूम, मुर्शिदाबाद, पश्चिम बर्धमान और पूर्व बर्धमान समेत 4 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां 60 किमी/घंटे तक की तेज हवाओं, आंधी और भारी बारिश की संभावना जताई गई है। लोगों को खराब मौसम में घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।
इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी
इसके अलाव असम में दरांग और उदलगुरी; केरल में अलाप्पुझा, एर्नाकुलम, इडुक्की, कोल्लम, कोट्टायम, कोझिकोड, मलप्पुरम, पथानामथिट्टा और तिरुवनंतपुरम, कर्नाटक में शिवमोग्गा, तेलंगाना में यदाद्री-भुवनगिरी और आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू, अनाकापल्ली, विशाखापत्तनम और विजयनगरम जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में आंधी-तूफान, 40-60 किमी प्रति घंटे की हवा की गति और मध्यम से भारी बारिश होने की उम्मीद है।
ओडिशा से जम्मू-कश्मीर तक बारिश की संभावना
रेड और ऑरेंज अलर्ट वाले क्षेत्रों के अलावा, IMD ने देश भर के कई अन्य जिलों में खराब मौसम का पूर्वानुमान लगाया है। इनमें ओडिशा में क्योंझर, कोरापुट, मयूरभंज और रायगढ़ा, मध्य प्रदेश में अनूपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, मंडला, शहडोल, सीधी, सिंगरौली और उमरिया शामिल हैं। गुजरात में अरावली, बनासकांठा और साबरकांठा ,उत्तर प्रदेश में कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर और उन्नाव, राजस्थान में बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर, हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी और जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग, बारामूला, बांदीपोरा, गांदरबल, जम्मू, कुलगाम, राजौरी, रामबन, शोपियां और उधमपुर।
आने वाले दिनों में बारिश के पैटर्न में बदलाव
IMD के अनुसार, अगले दो दिनों में दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में बारिश की गतिविधि कम होने की उम्मीद है। हालांकि, तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश जारी रह सकती है। इसके विपरीत, अगले पांच दिनों में पूर्वोत्तर भारत में बारिश काफी बढ़ने की उम्मीद है। मध्य और पूर्वी हिमालय के तलहटी वाले इलाकों में भी अगले 4 से 5 दिनों में व्यापक बारिश होने की संभावना है।
IMD ने दी सावधानी बरतने की सलाह
IMD ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे पूर्वी राजस्थान और गुजरात के ऊपर बना डिप्रेशन कमजोर होकर दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र (low-pressure area) बन गया है। पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए अगले 24 घंटों में इसके और कमजोर होकर 'वेल-मार्क्ड लो-प्रेशर एरिया' में बदलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे पेड़ों या कमजोर ढांचों के नीचे शरण लेने से बचें, अनावश्यक यात्रा सीमित करें, बाहर निकलने से पहले सड़क और ट्रैफिक की स्थिति जांच लें, और आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के दौरान सतर्क रहें।