मां ने डांट लगाई तो गुस्से में किशोरी ने जहर खाकर कर ली खुदकुशी, मौत... परिवार में पसरा मातम

Edited By Updated: 09 Jul, 2024 07:59 PM

mother scolded angry teenager committed suicide by consuming poison

आए दिन देश के अलग-अलग राज्यों से आत्महत्या के मामले सामने आते रहते हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश से के भदोही जिले से सामने आया है। यहां सुरयावां क्षेत्र में मंगलवार को मां की डांट से क्षुब्ध एक किशोरी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली।

 

नेशनल डेस्क: देश में सुसाइड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और बिल्कुल भी थमने का नाम नहीं ले रहे। आए दिन देश के अलग-अलग राज्यों से आत्महत्या के मामले सामने आते रहते हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश से के भदोही जिले से सामने आया है। यहां सुरयावां क्षेत्र में मंगलवार को मां की डांट से क्षुब्ध एक किशोरी ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुरयावां थाना क्षेत्र के कसियापुर गांव में आंचल सोनकर (17) नामक छात्रा को उसकी मां लक्ष्मी देवी ने किसी बात को लेकर डांट दिया, इससे क्षुब्ध होकर उसने घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। उन्होंने बताया कि किशोरी को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।  

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!