MP: मुरैना के एक मकान में हुआ धमाका, 4 महिलाओं की मौत, 5 घायल

Edited By Updated: 26 Nov, 2024 09:17 AM

mp explosion in a house in morena 4 women died

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार रात एक मकान में जोरदार धमाका होने से 4 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इस हादसे में 5 अन्य लोग घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।...

नेशनल डेस्क। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार रात एक मकान में जोरदार धमाका होने से 4 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इस हादसे में 5 अन्य लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल ब्लास्ट के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

राठौर कॉलोनी में हुई यह घटना 

यह घटना मुरैना शहर के कोतवाली थाने के तहत आने वाली टंच रोड स्थित राठौर कॉलोनी में हुई। मंगलवार रात करीब 12 से 1 बजे के बीच अचानक दो मंजिला मकान में जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके के कारण तीन मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए और ब्लास्ट हुए मकान से जुड़ी दो अन्य इमारतें भी पूरी तरह से बर्बाद हो गईं। धमाके के बाद कॉलोनी में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

4 महिलाओं की मौत, 5 घायल

पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने रेस्क्यू टीम और एंबुलेंस को मौके पर भेजा। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने मलबे से 4 महिलाओं के शव और 5 घायल लोगों को बाहर निकाला। हादसे में मारे गए महिलाओं में से एक राकेश राठौर की पत्नी विद्या राठौर (55) थी जो मकान में फंसी रह गई और उसकी मौत हो गई। दूसरी महिला पूजा राठौर की भी मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाकि महिलाओं की पहचान अभी जारी है। 

ब्लास्ट से आसपास के दो मकान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस मौके पर आकाश राठौर ने बताया कि जैसे ही विस्फोट हुआ चारों ओर धुआं छा गया और मलबा काफी दूर तक उछलकर गिरा।

जांच में जुटी पुलिस 

पुलिस का अनुमान है कि विस्फोट शायद मकान में रखे पटाखों के कारण हुआ लेकिन इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। मुरैना के पुलिस अधीक्षक (SP) समीर सौरभ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!