‘50 बार सड़क पर नाक रगड़वाया जाता, तब मिलती घर में एंट्री’

Edited By ,Updated: 27 Jun, 2016 04:26 PM

mp woman suspicious death family accused in law for murder

मध्य प्रदेश के देवास में एक 26 वर्षीय नवविवाहिता की मौत के बाद हंगामा हो गया। लड़की के परिवार ने ससुराल वालों को बेटी की हत्या का दोषी ठहराया।

देवास: मध्य प्रदेश के देवास में एक 26 वर्षीय नवविवाहिता की मौत के बाद हंगामा हो गया। लड़की के परिवार ने ससुराल वालों को बेटी की हत्या का दोषी ठहराया। जानकारी के मुताबिक, भोपाल निवासी 26 वर्षीय वर्षा का विवाह करीब डेढ़ साल पहले देवास के अंशुल चौहान के साथ हुआ था। वर्षा के पिता मोहनलाल ने शादी पर उसके ससुराल वालों को काफी दहेज दिया था, लेकिन फिर भी ससुराल पहुंचने पर वर्षा को और दहेज के लिए तंग किया जाने लगा।

इसके बाद बेटी होने पर पति, सास, ससुर, जेठ और जेठानी की प्रताडऩा और बढ़ गई। पड़ोसियों ने बताया कि सास शंकुतला और जेठानी विजेता वर्षा को सड़क पर लाकर पीटती और कई बार उससे सड़क पर 50 बार नाक रगड़वाया जाता था, तब जाकर उसे घर में एंट्री मिलती। हालांकि, घर आने के बाद भी उसे फिर उसी टॉर्चर से गुजरना पड़ता। एक बार वर्षा को ससुराल वालों ने घर से ही बाहर निकाल दिया था, जिसके बाद वो करीब चार दिनों तक अपने पड़ोसियों के यहां रही थी।

बताया जा रहा है कि वर्षा की मौत की खबर उसके घरवालों को पड़ोसियों के जरिए ही पता चली। सूचना मिलते ही मायके वालों ने वर्षा के ससुराल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। युवती के पिता मोहनलाल का आरोप है कि उनकी बेटी को दहेज के लालच में उसके ससुराल वालों ने ही मार दिया है। पुलिस को भी युवती की गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका है। पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। वहीं वर्षा की 11 महीने की बेटी पीहू को उसके नाना-नानी को सौंपा गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!