मुंबई पुलिस ने छोटा राजन गिरोह के सदस्य श्याम तांबे को दबोचा, देसी पिस्तौल सहित कारतूस बरामद

Edited By Updated: 27 Feb, 2024 06:57 PM

mumbai police arrested chhota rajan gang member shyam tambe

मुंबई पुलिस ने वर्ली से छोटा राजन गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है और उसके पास से एक देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद किये हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान श्याम तांबे उर्फ सेवियो रॉड्रिग्स (42) के रूप में हुई है,...

नेशनल डेस्क: मुंबई पुलिस ने वर्ली से छोटा राजन गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है और उसके पास से एक देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद किये हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान श्याम तांबे उर्फ सेवियो रॉड्रिग्स (42) के रूप में हुई है, जिसे सोमवार को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने कहा, "मुंबई पुलिस की अपराध शाखा को विशेष सूचना मिली थी कि तांबे मध्य मुंबई में वर्ली के जीजामाता नगर इलाके में आ रहा है। सूचना के अनुसार जाल बिछाया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।" उन्होंने बताया कि उसके पास से एक देसी पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किये गये।

उन्होंने कहा, "वर्ली पुलिस थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।" अधिकारी ने बताया कि तांबे छोटा राजन गिरोह का सक्रिय सदस्य था और उस पर मुंबई के विभिन्न पुलिस थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, चोरी और शस्त्र अधिनियम सहित कई मामले दर्ज थे।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!