Goa nightclub fire: गोवा नाइट के मालिक सौरभ-गौरव लूथरा को थाइलैंड में दबोचा, भारत लाने की तैयारी

Edited By Updated: 11 Dec, 2025 03:53 PM

goa birch night club fire luthra brothers arrest thailand passport suspend

गोवा के बिर्च नाइट क्लब में 6 दिसंबर की रात आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा घटना के बाद थाईलैंड भाग गए थे। थाईलैंड पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और भारत लाने की तैयारी शुरू कर दी है। भारत सरकार ने पासपोर्ट...

नेशनल डेस्क : गोवा के बिर्च नाइट क्लब में 6 दिसंबर की रात हुई भयानक आग लगने की घटना के बाद अब मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँच गया है। इस अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हुई थी। घटना के तुरंत बाद ही क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा देश छोड़कर थाईलैंड भाग गए थे। इस मामले में भारत सरकार ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों भाइयों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था।

आज सुबह थाईलैंड पुलिस ने भारत सरकार के साथ लूथरा ब्रदर्स की लोकेशन साझा की। इसके कुछ ही समय बाद भारत सरकार ने उनके पासपोर्ट को सस्पेंड कर दिया। पासपोर्ट सस्पेंड होने के कुछ देर बाद ही थाईलैंड पुलिस ने दोनों भाइयों को हिरासत में ले लिया। वर्तमान में लूथरा ब्रदर्स को एयरपोर्ट ले जाया जा रहा है और उन्हें भारत लाने की तैयारी की जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही दोनों भाइयों को भारत लाया जाएगा।

पुलिस जांच में यह सामने आया है कि जब आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा था, उसी समय लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड के लिए टिकट बुक कर रहे थे। बताया जा रहा है कि वे सुबह करीब 5 बजे भारत से भाग निकले थे।

गोवा पुलिस और प्रशासन की सक्रिय कार्रवाई
घटना के बाद से ही गोवा पुलिस और राज्य सरकार लगातार सक्रिय कार्रवाई कर रही हैं। बीते दिन मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने हाईलेवल मीटिंग की थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने नाइट क्लबों, होटलों और उन स्थानों पर जहां पर्यटकों का आना-जाना अधिक होता है, आतिशबाजी पर पाबंदी लगा दी। इसके पहले ही प्रशासन ने लूथरा ब्रदर्स के दूसरे क्लब को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया था।

गिरफ्तारी और जांच में प्रगति
गोवा पुलिस ने अब तक इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारियों में क्लब का एक पार्टनर भी शामिल है। आरोपी का नाम अजय गुप्ता है और वह दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस ने पूरे मामले में गैर इरादतन हत्या और लापरवाही का मामला दर्ज किया है और जांच लगातार जारी है। गोवा नाइट क्लब अग्निकांड ने एक बार फिर राज्य में सुरक्षा नियमों और नाइट क्लबों के संचालन की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसे किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी संबंधित संस्थानों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!