कोरोना का सामने आया एक और म्यूटेंट, वैज्ञानिकों ने किया 10 गुना ज्यादा संक्रामक होने का दावा

Edited By Updated: 03 May, 2021 11:58 AM

mutant n440k 10 times more infectious than parent strain

कोरोना वायरस के देशभर में फैले अलग-अलग म्यूटेंट्स के कारण पहले ही हालात बेकाबू हो चुके हैं। इसी बीच कोरोना वायरस के एक और खतरनाक म्यूटेंट के बारे में पता चला है। वैज्ञानिकों ने कहा है कि कोरोना वायरस का नया म्यूटेंट ''N440K'' बाकी स्ट्रेन के...

नेशनल डेस्क: कोरोना वायरस के देशभर में फैले अलग-अलग म्यूटेंट्स की वजह से पहले से ही हालात बेकाबू हैं। इसी बीच कोरोना वायरस के एक और खतरनाक म्यूटेंट के बारे में पता चला है। वैज्ञानिकों ने बताया है कि कोरोना वायरस का नया म्यूटेंट  'N440K' बाकी स्ट्रेन के मुकाबले 10 गुना अधिक संक्रामक है। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि शायद इसी म्यूटेंट की वजह से देश के कुछ हिस्सों में कोहराम मचा हुआ है। 

आपको बता दें कि वैज्ञानिकों ने देश भर में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों पर ध्यान दिया जिसके बाद इस जानलेवा म्यूटेंट का पता लगाया गया है।

आंध्र प्रदेश में पहली बार मिला 'N440K' म्यूटेंट

कोरोना वायरस का 'N440K' म्यूटेंट सबसे पहले भारत में आंध्र प्रदेश के करनूल शहर में सामने आया है। हैरानी की बात तो यह है कि अब यह म्यूटेंट आंध्र और तेलंगाना सहित देश के कई हिस्सों में तेजी से फैल रहा है। शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में जितने भी नए मामले सामने आए हैं उनमें से एक तिहाई लोग इसी नए वेरिएंट से प्रभावित हुए हैं और यह लगातार फैलता ही जा रहा है।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!