Horrific bus accident: अनियंत्रित होकर पलटी बस, मची चीख-पुकार, 10 से ज्यादा यात्री...

Edited By Updated: 03 Jul, 2026 11:36 AM

chhattisgarh more than 10 passengers injured after bus overturns in jashpur

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में आज तड़के एक बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 10 से अधिक यात्री घायल हो गए जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार ‘जय बाला' ट्रैवल्स की यात्री बस झारखंड के रामगढ़ से कोरबा जा...

Horrific bus accident : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में आज तड़के एक बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 10 से अधिक यात्री घायल हो गए जिनमें एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार ‘जय बाला' ट्रैवल्स की यात्री बस झारखंड के रामगढ़ से कोरबा जा रही थी। 

आज तड़के साढ़े तीन बजे टांगरपानी के पास सड़क किनारे बने वैकल्पिक मार्ग पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा जिससे बस पलट गई। हादसे के समय बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। 

यह भी पढ़ें: Ketan Murder Case में नया मोड़: मंगेतर सिया के नए सच का होगा खुलासा, पुलिस जांच में खुलेंगे कई राज

घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घायलों में जशपुर निवासी शोभंती भगत (50) और उनकी पुत्री रीमा भगत (23) भी शामिल हैं। इनमें से एक महिला की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए होली क्रॉस अस्पताल, कुनकुरी रेफर किया गया है। 

 

प्रारंभिक जानकारी में बस चालक के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!