दशहरे पर पति ने नहीं दिलाई साड़ी, गुस्साए पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, हुई मौत

Edited By Updated: 12 Oct, 2024 07:07 PM

my husband did not buy me a saree on dussehra

झारखंड के दुमका जिले में शनिवार को 26 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृत महिला की पहचान बागझोपा निवासी सेंदो देवी के रूप में हुई है।

नेशनल डेस्क : झारखंड के दुमका जिले में शनिवार को 26 वर्षीय एक महिला ने कथित तौर पर ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृत महिला की पहचान बागझोपा निवासी सेंदो देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि महिला, पति द्वारा दशहरा के अवसर पर साड़ी नहीं दिलाए जाने से नाराज थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘महिला ने दशहरा के लिए नयी साड़ी मांगी थी, लेकिन उसका पति ट्रैक्टर चालक है और वह साड़ी खरीदने में असमर्थ था। इस कारण उसने (महिला ने) यह कदम उठाया।'' उन्होंने बताया कि महिला के दो बच्चे हैं, जो कि नाबालिग हैं। अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!