पीएम मोदी की 'मन की बात' LIVE, बोले- आज का युवा बदल चुका है

Edited By Updated: 29 Aug, 2021 11:19 AM

narendra modi mann ki baat live updation

कोरोना केबढ़ते मामले और अफगानिस्तान में जारी संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ''मन की बात'' के जरिये देशवासियों को संबोधित करेंगे। यह रेडियो कार्यक्रम सुबह 11 बजे प्रसारित होगा। हर महीने के अंतिम रविवार को पीएम...

नेशनल डेस्क:  कोरोना के बढ़ते मामले और अफगानिस्तान में जारी संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिये देशवासियों को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान पीएम ने कहा कि आज मेजर ध्यानचंद जी की जन्म जयंती है  और हमारा देश उनकी स्मृति में  इसे राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाता भी है। दुनिया में भारत की हॉकी का डंका बजाने का काम ध्यानचंद जी की हॉकी ने किया था।

 

PunjabKesari

पीएम मोदी की 'मन की बात' इस प्रकार:-

  • देश के बेटे-बेटियों में खेल के प्रति जो आकर्षण नजर आ रहा है।
  • माता-पिता को भी बच्चों के खेल में आगे जाने पर खुशी होती है। 
  • यह जो ललक दिख रही है, वही मेजर ध्यानचंद को असली श्रद्धांजलि है।
  • इस समय मेजर ध्यानचंद की आत्मा जहां भी होगी, वहां बहुत प्रसन्न होगी।
  •  दुनिया में भारत की हॉकी का डंका बजाने की शुरुआत मेजर ध्यानचंद ने की थी। 
  • 4 दशक बाद इस साल ओलिंपिक में हॉकी में भारत को पदक मिला। 

PunjabKesari

 इस बार ओलंपिक में हॉकी का पदक मिला: पीएम मोदी 

  • कितने ही पदक क्यों न मिल जाएं, लेकिन जब तक हॉकी में पदक नहीं मिलता भारत का कोई भी नागरिक विजय का आनंद नहीं ले सकता है।
  •  इस बार ओलंपिक में हॉकी का पदक मिला, चार दशक के बाद मिला
  • आज का युवा मन बने बनाए रास्तों पर चलना नहीं चाहता है। वो नए रास्ते बनाना चाहता है। 
  • अनजान जगहों पर कदम रखना चाहता है। 
  • मंजिल भी नई और चाह भी नई। युवा दिन-रात मेहनत कर रहा है। 
  • जब खेल-कूद की बात होती है न, तो स्वाभाविक है हमारे सामने पूरी युवा पीढ़ी नजर आती है।
  • जब युवा पीढ़ी की तरफ गौर से देखते हैं कितना बड़ा बदलाव नजर आ रहा है। युवा का मन बदल चुका है। 

 

PunjabKesari

इस कार्यक्रम को टीवी, फेसबुक, ट्विटर पेज और मोबाइल एप पर भी लाइव प्रसारित किया जाता है। इसका सीधा प्रसारण आकाशवाणी, डीडी न्यूज, पीएमओ और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी किया जाएगा। याद हो कि 25 जुलाई के अपने कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा था कि सकारात्मक विचारों और सुझावों के लिए भारत के युवाओं की ये सक्रियता मुझे आनंदित करती है। पीएम ने  टोक्यो ओलंपिक में भारत के खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन पर खुशी जताई थी और कहा था कि टोक्यो ओलंपिक में तिरंगा देखकर पूरा देश रोमांचित है। हर देशवासी अपने खिलाड़ियों के लिए खुश है। उन्होंने कहा था कि जैसे बापू के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन चला था, वैसे ही आज हर देशवासी को भारत जोड़ो आंदोलन का नेतृत्व करना है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!