'मन की बात छोड़िए, महंगाई पर बोलिए', जयराम रमेश का PM मोदी पर तीखा हमला

Edited By Updated: 26 Oct, 2026 01:11 PM

forget mann ki baat talk about inflation airam ramesh sharp attack on pm modi

कांग्रेस ने महंगाई को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें अपने "मन की बात" छोड़कर जनता की चिंता करनी चाहिए।

नई दिल्लीः कांग्रेस ने महंगाई को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें अपने "मन की बात" छोड़कर जनता की चिंता करनी चाहिए।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में यह दावा भी किया कि सरकार के आंकड़ों के अनुसार महंगाई लगातार बढ़ रही है और ऐसे में आम परिवारों के सामने त्योहार मनाने तथा घर का बजट संभालने की चुनौती खड़ी हो गई है।

उन्होंने कहा, ''अच्छे दिन के वादों का कड़वा सच हर रोज बढ़ती महंगाई के रूप में सामने आ रहा है। चार महीने में प्याज 85 प्रतिशत और चीनी 34 प्रतिशत तक महंगी हो गई है।'' कांग्रेस नेता ने दावा किया कि बीते एक महीने में टमाटर के दाम 8.5 प्रतिशत, अरहर दाल के 3.5 प्रतिशत और चना दाल के दाम 3.1 प्रतिशत बढ़े हैं।

उन्होंने कहा कि दिवाली से ठीक पहले बादाम की कीमत 1,300 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है और छोटी इलायची के दाम में 300 रुपये तक का उछाल आया है। रमेश ने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जीडीपी के आंकड़ों का ''ढोल पीटने वाले'' प्रधानमंत्री आम जनता की इस स्थिति पर मौन हैं।

उन्होंने दावा किया कि एक ओर ''बेकाबू महंगाई'' के कारण रसोई का बजट बिगड़ चुका है, वहीं दूसरी ओर पिछले एक दशक में वास्तविक यानी महंगाई-समायोजित आय या तो स्थिर रही है या उसमें गिरावट आई है। कांग्रेस महासचिव ने कहा, ''प्रधानमंत्री जी, अपने मन की बात छोड़कर जनता की चिंता कीजिए।''

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!