Edited By Anil dev,Updated: 16 Apr, 2022 12:37 PM
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और RSS पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि BJP-RSS की नफरत की कीमत हर भारतीय चुका रहा है।
नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और RSS पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि BJP-RSS की नफरत की कीमत हर भारतीय चुका रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि, बीजेपी और आरएसएस देश में नफरत को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। यही वजह है कि उनकी नफरत की कीमत पूरे देश को चुकाना पड़ रही है।
इससे पहले राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा था कि सत्ता में बैठे लोगों को महंगाई एवं बेरोजगारी जैसी समस्याओं पर बुलडोजर चलाना चाहिए, लेकिन भाजपा के बुलडोजर पर तो नफरत और दहशत सवार है। राहुल गांधी ने कहा था कि ‘‘महंगाई और बेरोज़गारी ने देश की जनता का दम निकाल दिया है। सरकार को लोगों की इन समस्याओं पर बुलडोजर चलाना चाहिए। मगर भाजपा के बुलडोजर पर तो नफ़रत और दहशत सवार है।''