कृषि मंत्री तोमर बोले- लोकतंत्र में कोई भी सरकार किसानों के खिलाफ कानून नहीं बना सकती

Edited By Updated: 25 Feb, 2021 05:56 PM

national news punjab kesari farmers protest narendra singh tomar democracy

देश में चल रहे किसान आन्दोलन के बीच कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने गुरुवार को कहा कि लोकतंत्र में कोई भी सरकार किसानों के खिलाफ कानून बनाने की हिमाकत नहीं कर सकती। तोमर ने पूसा में कृषि विज्ञान मेला के उद्घाटन के बाद आयोजित समारोह को सम्बोधित...

नेशनल डेस्क: देश में चल रहे किसान आन्दोलन के बीच कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने गुरुवार को कहा कि लोकतंत्र में कोई भी सरकार किसानों के खिलाफ कानून बनाने की हिमाकत नहीं कर सकती। तोमर ने पूसा में कृषि विज्ञान मेला के उद्घाटन के बाद आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने किसानों की आय में वृद्धि और उनकी पैदावार को उचित मूल्य दिलाने को लेकर कृषि सुधार कानून बनाये हैं। 

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि पहले किसानों को मंडियों में अपनी पैदावार बेचने को बाध्य होना पड़ता था और उन्हें कर भी देना पड़ता था जबकि अब वे अपने उत्पाद कहीं भी और किसी भी कीमत पर बेचने को स्वतंत्र हैं। इसके अलावा मंडी के बाहर फसलों के बेचने पर उन्हें कर भी देना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आन्दोलनकारी किसान मंडी में कर लगाने वाले राज्यों को लेकर चर्चा नहीं करते। यह न्याय संगत नहीं है। लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की आजादी की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग सुबह सो कर उठने के बाद मोदी सरकार को कोसने लगते हैं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!