Edited By Anil dev,Updated: 28 Apr, 2021 08:06 PM
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत बुधवार को कोरोना संक्रमित पाई गईं। मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा,'' मेरी पत्नी सुनीता गहलोत कोरोना पॉजिटिव (लक्षण मुक्त) आ गई हैं
नेशनल डेस्क: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत बुधवार को कोरोना संक्रमित पाई गईं। मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा,' मेरी पत्नी सुनीता गहलोत कोरोना पॉजिटिव (लक्षण मुक्त) आ गई हैं। प्रोटोकॉल के अनुसार पृथक वास में उनका उपचार प्रारम्भ हो गया है।
गहलोत के अनुसार,अब मैं एहतियातन आइसोलेशन में रहकर चिकित्सकों व अधिकारियों के साथ सांय 8.30 बजे रोजाना होने वाली कोविड समीक्षा बैठक लूंगा। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के रिकार्ड 16,613 नए मामले आए।