ये है देश का अनूठा रेलवे स्टेशन जिसका एक हिस्सा महाराष्ट्र में तो दूसरा गुजरात में, जानिए इसकी खासियत

Edited By Updated: 14 Feb, 2022 05:22 PM

navapur railway station maharashtra gujarat border

देश में एक ऐसा अनूठा रेलवे स्टेशन है, जो दो राज्यों का एक साथ है। जी हां दरअसल,  महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में तालुका मुख्यालय नवापुर रेलवे स्टेशन का एक हिस्सा जहां महाराष्ट्र में है, वहीं दूसरा हिस्सा गुजरात में है। जो आपने आप में एक अनूठा रेलवे...

नेशनल डेस्क: देश में एक ऐसा अनूठा रेलवे स्टेशन है, जो दो राज्यों का एक साथ है। जी हां दरअसल,  महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में तालुका मुख्यालय नवापुर रेलवे स्टेशन का एक हिस्सा जहां महाराष्ट्र में है, वहीं दूसरा हिस्सा गुजरात में है। जो आपने आप में एक अनूठा रेलवे स्टेशन है।
 

 दऱअसल, महाराष्ट्र-गुजरात की सीमा इस स्टेशन से होकर कटती है। इस स्टेशन पर राज्यों द्वारा बंटी एक बेंच भी जो इन दिनों सोशल मीडिया पर आकर्षक का केंद्र बना हुआ है।   महाराष्ट्र और गुजरात के बीच की सीमा इस स्टेशन से होकर गुजरती है, जिसमें प्लेटफॉर्म पर यह लकड़ी की बेंच भी शामिल है।
 

स्टेशन की खासियत
रेलवे स्टेशन की लंबाई 800 मीटर है, गुजरात में 500 मीटर और महाराष्ट्र में बाकी 300 मीटर है। स्टेशन पर अनाउंसमेंट चार भाषाओं, अंग्रेजी, हिंदी, मराठी और गुजराती में की जाती हैं। नवापुर रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर और पुलिस स्टेशन जहां महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में हैं, वहीं स्टेशन मास्टर का कार्यालय, प्रतीक्षालय और वॉशरूम गुजरात के तापी जिले में हैं।
 

बता दें कि यह स्टेशन सूरत-भुसावल लाइन पर है और गुजरात - महाराष्ट्र के बंटवारे से पहले ही यह स्टेशन बन गया था जिसके बाद भी इस स्टेशन को नहीं बदला गया। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!