महाराष्ट्र के रिसॉर्ट में दर्दनाक हादसा: स्विमिंग पूल में छलांग लगाते ही गई 25 वर्षीय युवक की जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला Video वायरल

Edited By Updated: 29 Jun, 2026 12:56 AM

tragic accident at maharashtra resort

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां मालवन के वायरी इलाके में स्थित एक रिसॉर्ट में छुट्टियां मनाने आए एक 25 वर्षीय युवक की स्विमिंग पूल में सिर के बल गोता लगाने से मौत हो गई।

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां मालवन के वायरी इलाके में स्थित एक रिसॉर्ट में छुट्टियां मनाने आए एक 25 वर्षीय युवक की स्विमिंग पूल में सिर के बल गोता लगाने से मौत हो गई। 

दोस्तों के साथ मना रहा था छुट्टियां
मिली जानकारी के अनुसार, श्रेणिक अपने नौ दोस्तों के साथ 20 जून को इस रिसॉर्ट में छुट्टियां मनाने पहुंचा था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि हादसे से कुछ पल पहले पूरा ग्रुप पूल के किनारे नाच-गाकर मस्ती कर रहा था।

महज 4 फीट गहरे पानी में लगा दी छलांग
मस्ती के दौरान ही श्रेणिक करीब आठ से दस फीट की ऊंचाई पर चढ़ गया और वहां से उसने स्विमिंग पूल के उस हिस्से में सिर के बल गोता लगा दिया, जो बच्चों के लिए बना था और कम गहरा था। बताया जा रहा है कि पूल की गहराई महज चार फीट थी। ऊंचाई से कूदने के कारण श्रेणिक का सिर सीधे पूल के फर्श से जा टकराया, जिससे उसे सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
हादसे के तुरंत बाद उसके दोस्त उसे मालवन ग्रामीण अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (ADR) दर्ज कर ली है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस उप-निरीक्षक गणेश माने की देखरेख में मामले की आगे की जांच की जा रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!