नवरात्रि में भी तरबतर करेगा मानसून: अगले 9 दिनों तक देश के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, IMD ने दी जानकारी

Edited By Updated: 22 Sep, 2025 03:16 PM

navratri 2025 heavy rain monsoon alert india

22 सितंबर 2025 से शुरू हुए नवरात्रि पर्व के दौरान भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पूर्वी और मध्य भारत, महाराष्ट्र, गुजरात, नॉर्थ-ईस्ट और दक्षिण भारत के कई इलाकों में 22 से 27 सितंबर तक हल्की से भारी बारिश...

नेशनल डेस्क : 22 सितंबर 2025 से देशभर में नवरात्रि के पर्व की शुरुआत हो गई है, जिसके साथ ही त्योहारों का मौसम भी शुरू हो गया है। देश के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग रीति-रिवाजों के साथ नवरात्रि का उत्सव मनाया जा रहा है। हालांकि, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस दौरान कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मानसून की रफ्तार भले ही धीमी पड़ गई हो, लेकिन यह अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान देश के कई हिस्सों में हल्की से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

पूर्वी और मध्य भारत में भारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में अगले तीन दिनों तक रुक-रुककर तेज बारिश का अलर्ट है। नवरात्रि के दौरान पूर्वी और मध्य भारत में बारिश का असर देखने को मिलेगा। इस दौरान बिहार (25-27 सितंबर), झारखंड (24-26 सितंबर), छत्तीसगढ़ और विदर्भ (24-27 सितंबर), और ओडिशा (22-27 सितंबर) में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा, गरज-चमक के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।

महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश की चेतावनी
मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों, पश्चिम बंगाल, और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में भी नवरात्रि के दौरान मानसून सक्रिय रहेगा, जिसके चलते रुक-रुककर बारिश होगी। महाराष्ट्र में अगले सात दिनों तक और गुजरात में 22 और 23 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कोंकण और गोवा में 22 सितंबर और फिर 25 से 27 सितंबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है।

नॉर्थ-ईस्ट में भी मानसून का असर
नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में भी मानसून सक्रिय रहेगा। असम और मेघालय में 22 से 24 सितंबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, और त्रिपुरा में भी 22 से 27 सितंबर तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है।

दक्षिण भारत में भी बारिश का अलर्ट
दक्षिण भारत के राज्यों में भी मानसून का असर दिखेगा। केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, और आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में 22 से 27 सितंबर तक हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!