'औरंगजेब को बताया मंदिरों-गुरुद्वारों तोड़ने वाला, बाबर क्रूर विजेता और अक्बर...' कक्षा 8 की किताब में NCERT ने किए बड़े बदलाव

Edited By Updated: 16 Jul, 2025 01:06 PM

ncert made major changes in the class 8 book

एनसीईआरटी (NCERT) ने कक्षा 8 की Social Science की किताब में कई अहम बदलाव किए हैं। नई किताबें बाजार में आ चुकी हैं और इनमें मुगल काल और दिल्ली सल्तनत से जुड़े अध्यायों की भाषा और विवरण में संशोधन किया गया है। अब की नई किताबों में अकबर और औरंगजेब के...

नेशनल डेस्क : एनसीईआरटी (NCERT) ने कक्षा 8 की Social Science की किताब में कई अहम बदलाव किए हैं। नई किताबें बाजार में आ चुकी हैं और इनमें मुगल काल और दिल्ली सल्तनत से जुड़े अध्यायों की भाषा और विवरण में संशोधन किया गया है। अब की नई किताबों में अकबर और औरंगजेब के चैप्टर में कई बड़े बदलाव किए गए हैं।

बाबर को बताया 'क्रूर विजेता'

नई किताब में मुगल शासक बाबर को 'क्रूर विजेता' कहा गया है। वहीं अब किताब में दिल्ली सल्तनत और मुगल काल में धार्मिक असहिष्णुता के कई उदाहरण दिए गए हैं।

अकबर और औरंगजेब पर नई व्याख्या

अकबर को किताब में सहिष्णुता और क्रूरता का मिश्रण बताया गया है। पहले उसे केवल सहिष्णु शासक के रूप में दिखाया जाता था, लेकिन अब किताब में उसकी नीतियों के दोनों पहलुओं को शामिल किया गया है। औरंगजेब के बारे में लिखा गया है कि उसने अपने शासनकाल में मंदिरों और गुरुद्वारों को तोड़ा था।

बदलाव की वजह पर चुप्पी

NCERT ने इन बदलावों को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया कि ये बदलाव क्यों किए गए।

किताब में जोड़ा गया खास नोट

नई किताब में एक नोट भी जोड़ा गया है, जिसमें लिखा है कि 'पिछले समय की घटनाओं के लिए आज किसी को दोष नहीं देना चाहिए।' यानी किताब में इतिहास की घटनाओं को बताने के साथ यह संदेश भी दिया गया है कि बीते समय की बातों को आज के संदर्भ में न देखा जाए।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!