साम्बा जिले में कांग्रेस पार्टी को मिला नया मुखिया

Edited By Updated: 21 Apr, 2021 05:05 PM

new congress leader at samba

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव संजीव शर्मा को जिला कांग्रेस इकाई का अध्यक्ष (प्रभारी) नियुक्त किया गया है। संजीव शर्मा पूर्व विधायक प्रकाश शर्मा के पुत्र हैं व गत लंबे समय से पार्टी में सक्रिय हैं।

साम्बा : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव संजीव शर्मा को जिला कांग्रेस इकाई का अध्यक्ष (प्रभारी) नियुक्त किया गया है। संजीव शर्मा पूर्व विधायक प्रकाश शर्मा के पुत्र हैं व गत लंबे समय से पार्टी में सक्रिय हैं। वहीं विजयपुर के पूर्व पार्षद एवं वरिष्ठ नेता बब्बल गुप्ता को साम्बा जिला कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर द्वारा संजीव शर्मा को इंचार्ज अध्यक्ष जबकि बब्बल गुप्ता को कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सनद रहे कि पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह द्वारा पार्टी छोडऩे के बाद से ही जिलाध्यक्ष का पद रिक्त पड़ा था।

 

नवनियुक्त अध्यक्ष संजीव शर्मा तथा कार्यकारी जिलाध्यक्ष बबल गुप्ता ने इस जिम्मेवारी को सौंपे जाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष मीर एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है और दोनों नेताओं ने पार्टी हाईकमान को आश्वासन दिया है कि वे जिले में पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरा प्रयास करेंगे। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!