मनसा देवी मंदिर में सभी पुजारियों के लिए नए निर्देश जारी, अब बिना जेब वाले कुर्ते पहनना अनिवार्य

Edited By Updated: 07 Jul, 2026 01:51 PM

new guidelines issuedall priestsmansa devi temple wearing pocketless kurtas

Mansa Devi Temple: राम मंदिर में चढ़ावे चोरी के बाद अब देश के हर बड़े मंदिर अलर्ट हो गए है। इस बीच उत्तराखंड के प्रसिद्ध Mansa Devi Temple में प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं के विश्वास को बनाए रखने और...

Mansa Devi Temple: राम मंदिर में चढ़ावे चोरी के बाद अब देश के हर बड़े मंदिर अलर्ट हो गए है। इस बीच उत्तराखंड के प्रसिद्ध Mansa Devi Temple में प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं के विश्वास को बनाए रखने और दान व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं।

सभी पुजारियों के लिए अब बिना जेब वाले कुर्ते पहनना अनिवार्य
नई व्यवस्था के तहत मंदिर में सेवा देने वाले सभी पुजारियों के लिए अब बिना जेब वाले कुर्ते पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। ट्रस्ट का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य चढ़ावे को लेकर किसी भी तरह की आशंका या विवाद की स्थिति को रोकना है। मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष Ravindra Puri ने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था और मंदिर की प्रतिष्ठा को सुरक्षित रखना ट्रस्ट की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि किसी एक व्यक्ति की गलती का प्रभाव पूरे मंदिर प्रबंधन की छवि पर पड़ सकता है, इसलिए व्यवस्थाओं में सुधार करना जरूरी है।

चढ़ावे की निगरानी के लिए 7 सदस्यीय समिति गठित
दान और चढ़ावे की प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए मंदिर ट्रस्ट ने सात सदस्यों की एक विशेष समिति का गठन किया है। समिति के सदस्यों को निष्पक्षता, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने की शपथ दिलाई गई है। यह समिति यह सुनिश्चित करेगी कि श्रद्धालुओं द्वारा दिया गया चढ़ावा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुरक्षित रखा जाए और उसके संग्रह व प्रबंधन में किसी प्रकार की अनियमितता न हो। समिति समय-समय पर पूरी व्यवस्था की समीक्षा भी करेगी।    

CCTV से होगी लगातार निगरानी
मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरों के जरिए चढ़ावे से जुड़ी गतिविधियों की लगातार निगरानी की जाएगी। ट्रस्ट के अनुसार, तकनीक और मानवीय निगरानी दोनों के इस्तेमाल से दान व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी और जवाबदेही तय करने में मदद मिलेगी।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!