LPG New Rules: गैस सिलेंडर बुकिंग का नया नियम, अब कितने दिन में होगी बुकिंग, जानें 25, 30 और 45 दिन का रूल

Edited By Updated: 06 Jul, 2026 07:56 PM

new lpg rules new rule for gas cylinder booking find out the booking timeframe

जुलाई 2026 से LPG उपभोक्ताओं के लिए नियमों में बदलाव करके नए नियम लागू किए गए है। सिलेंडर रिफिल की समय-सीमा और PNG कनेक्शन होने पर LPG कनेक्शन सरेंडर करने के लिए नए नियम बनाए गए है।

नेशनल डेस्कः जुलाई 2026 से LPG उपभोक्ताओं के लिए नियमों में बदलाव करके नए नियम लागू किए गए है। सिलेंडर रिफिल की समय-सीमा और PNG कनेक्शन होने पर LPG कनेक्शन सरेंडर करने के लिए नए नियम बनाए गए है। आइए जानते हैं क्या है 25, 30 और 45 दिन का रूल।

शहरों में अब 25 दिन बाद बुकिंग

शहरों में LPG सिलेंडर बुकिंग के लिए 25 दिन का इंतजार करना होगा। 25 दिन के बाद ही दूसरा सिलेंडर बुक कर सकेंगे। इससे पहले यह समय सीमा 21 दिन की थी। यह नियम दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, नोएडा, गुरुग्राम समेत सभी शहरी क्षेत्रों पर लागू होगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन का अंतराल

ग्रामीण क्षेत्रों में LPG का दूसरा सिलेंडर 45 दिन के बाद बुक होगा। सभी गांवों के उपभोक्ताओं को दूसरे सिलेंडर के लिए 45 दिन का इंतजार करना होगा।

PNG कनेक्शन का नया नियम

सरकार के नए नियमों के अनुसार, यदि किसी उपभोक्ता के घर में PNG कनेक्शन चालू हो जाता है, तो उसे 30 दिनों के अंदर अपना LPG कनेक्शन सरेंडर करना होगा। अगर उपभोक्ता 30 दिनों के भीतर अपने LPG कनेक्शन को सरेंडर कर देता है, तो उसे गैस एजेंसी द्वारा ट्रांसफर वाउचर दिया जाएगा। भविष्य में यदि वह किसी ऐसी जगह पर रहता है जहां PNG की सुविधा ना हो तो वह इस वाउचर के आधार पर अपना एलपीजी कनेक्शन दोबारा चालू करवा सकता है।

कमर्शियल सिलेंडर के दाम

जुलाई 2026 में 19 किलोग्राम के कमर्शियल LPG सिलेंडर और 5 किलोग्राम FTL सिलेंडर की कीमतों में ₹173 से ₹183.50 तक की कमी आई है। जिसके बाद 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर का रेट मुंबई में ₹2,885.50 और दिल्ली में ₹2,930 हो गया।

घरेलू सिलेंडर के दाम 

घरेलू LPG सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमतों में अभी तक कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में इसकी कीमत ₹942, मुंबई में ₹941.50 और कोलकाता में ₹968 प्रति सिलेंडर है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!