Edited By Anu Malhotra,Updated: 23 Sep, 2026 08:27 AM

गुजरात के अहमदाबाद में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। कॉलेज जा रही एक 19 साल की होनहार छात्रा को तेज रफ्तार क्रेन ने कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि छात्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस जानलेवा हादसे का CCTV फुटेज सामने...
अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। कॉलेज जा रही एक 19 साल की होनहार छात्रा को तेज रफ्तार क्रेन ने कुचल दिया। हादसा इतना भयानक था कि छात्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस जानलेवा हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है।
मृतक छात्रा की पहचान प्रेरणा निनामा के रूप में हुई है, जो बायोटेक्नोलॉजी में B.Sc Biotechnology प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। घटना वाले दिन प्रेरणा हाईवे के रास्ते अपने कॉलेज की तरफ पैदल जा रही थी। उसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार क्रेन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। खुद को फंसता देख क्रेन ड्राइवर गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। ट्रैफ़िक पुलिस ने फ़रार क्रेन ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी और प्रेरणा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने हादसे के बाद भागने वाले क्रेन ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस क्रेन के बारे में भी जानकारी जुटा रही है, जैसे कि उसका मालिक कौन है और हादसे के समय वह कहाँ जा रही थी।