तीन मंजिला इमारत के वेयरहाउस में गिरी लिफ्ट, 19 साल के युवक की दर्दनाक मौत

Edited By Updated: 29 Sep, 2026 12:17 PM

19 year old youth dies after lift falls in warehouse

​​​​​​​पुलिस ने बताया कि उसे पास के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया और बाद में थोडुपुझा के एक अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।

केरल : केरल के एर्नाकुलम जिले के मुवाट्टुपुझा में एक कमर्शियल प्रतिष्ठान के वेयरहाउस में लिफ्ट गिरने से 19 साल के एक कर्मचारी की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अक्षय कृष्णन के तौर पर हुई है, जो मुवाट्टुपुझा के पास पेरिंगझा का रहने वाला था। 

यह घटना सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे वेलरकुन्नम में एक नई बनी तीन मंजिला म्युनिसिपल बिल्डिंग में मौजूद दुकान के वेयरहाउस में हुई। पुलिस ने बताया कि दुकान का कर्मचारी अक्षय ऊपरी मंजिलों पर रखे कुछ सामान लेने वेयरहाउस गया था, तभी लिफ्ट गिर गई। उन्होंने बताया कि बाद में वह वेयरहाउस में फर्श पर पड़ा मिला। 

पुलिस ने बताया कि उसे पास के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया और बाद में थोडुपुझा के एक अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। मंगलवार को टीवी चैनलों पर दिखाए गए CCTV फुटेज में लिफ्ट को नीचे गिरते और अक्षय को फर्श पर गिरते हुए देखा गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!