निर्भया केस: फांसी से बचने के लिए दोषी मुकेश पहुंचा कोर्ट, सुनवाई कल

Edited By Updated: 15 Jan, 2020 07:07 PM

nirbhaya case convict mukesh reaches court to avoid hanging hearing tomorrow

निर्भया गैंगरेप केस में चार दोषियों में से क मुकेश फांसी से बचने के लिए पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचा है। बुधवार को उसके वकील ने कोर्ट में याचिका दायर की। इस दौरान कोर्ट ने वकील से पूछा कि क्या अन्य दोषियों ने दया याचिका दायर की है। वकील ने कहा कि...

नेशनल डेस्कः निर्भया गैंगरेप केस में चार दोषियों में से क मुकेश फांसी से बचने के लिए पटियाला हाउस कोर्ट पहुंचा है। बुधवार को उसके वकील ने कोर्ट में याचिका दायर की। इस दौरान कोर्ट ने वकील से पूछा कि क्या अन्य दोषियों ने दया याचिका दायर की है। वकील ने कहा कि उन्हें अन्य 3 दोषियों के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
PunjabKesari
मामले की सुनवाई गुरुवार को होगी। इसी बीच पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया के माता-पिता को नोटिस भी जारी किया हैय़ पटियाला हाउस कोर्ट इस मामले में गुरुवार दोपहर 2 बजे सुनवाई करेगा। निर्भया गैंगरेप और मर्डन केस में सजा का ऐलान हो चुका है लेकिन दोषियों की ओर से लगातार याचिकाएं दायर की जा रही हैं।
PunjabKesari
बुधवार को दिल्ली हाई कोर्ट में दोषी मुकेश कुमार की अर्जी पर सुनवाई हुई, इस दौरान अदालत ने मुकेश के वकील को पटियाला हाउस कोर्ट जाने को कहा है। हाईकोर्ट में मुकेश की याचिका पर सुनवाई नहीं होगी। इस याचिका में मुकेश की तरफ से ट्रायल कोर्ट की ओर से जारी डेथ वारंट के खिलाफ अपील की थी। बुधवार को सुनवाई के दौरान वकील की ओर से कहा गया कि 7 जनवरी को जब ट्रायल कोर्ट ने फांसी का आदेश जारी किया तो उन्हें क्यूरेटिव पेटिशन के बारे में जानकारी नहीं थी।
PunjabKesari
गौरतलब है कि दिल्ली की एक ट्रायल कोर्ट ने 7 जनवरी को निर्भया के चारों दोषियों का डेथ वारंट जारी किया था। इसी वारंट के खिलाफ दोषी मुकेश के वकीलों की तरफ से याचिका दायर की गई थी और इसे टालने की बात कही गई थी. ट्रायल कोर्ट ने जब डेथ वारंट जारी किया था, तब दोषी की ओर से कोई दया याचिका या क्यूरेटिव याचिका दायर नहीं की गई थी।
 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!