उत्तर प्रदेश : डोमिनोज में नवरात्रि के दौरान नॉनवेज पिज्जा की सप्लाई, सील हुआ आउटलेट

Edited By Updated: 14 Oct, 2026 10:46 AM

uttar pradesh non veg pizza supplied at domino s during navratri outlet sealed

यहां तांबेश्वर नगर स्थित डोमिनोज रेस्टोरेंट में नवरात्रि में ऑनलाइन नॉनवेज सप्लाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया। हिंदू संगठनों के विरोध के बाद मामला बढ़ता देख पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नियमों और मानकों में गड़बड़ियों के बाद...

फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) : यहां तांबेश्वर नगर स्थित डोमिनोज रेस्टोरेंट में नवरात्रि में ऑनलाइन नॉनवेज सप्लाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया। हिंदू संगठनों के विरोध के बाद मामला बढ़ता देख पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नियमों और मानकों में गड़बड़ियों के बाद डोमिनोज पर ताला लगा दिया और रेस्टोरेंट मालिक को कमियों को दूर करने के लिए कहा गया है जिसके बाद ही ताला खुलेगा। 

जानकारी के मुताबिक सारा विवाद नवरात्र के दौरान ऑनलाइन नॉनवेज सप्लाई को लेकर शरू हुआ जिसके बाद सोमवार शाम हिंदू नेता धर्मेंद्र जनसेवक के नेतृत्व में कार्यकर्ता रेस्टोरेंट पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि नवरात्र के दौरान मांस और अंडे की दुकानों को बंद रखने के प्रशासनिक निर्देशों के बावजूद रेस्टोरेंट से ऑनलाइन माध्यम से चिकन और अन्य नॉनवेज खाद्य पदार्थों की सप्लाई की जा रही है और इस बाबत कार्रवाई की मांग की।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने की जांच

विवाद की सूचना पर स्थानीय पुलिस और फूड इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार कुशवाहा मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान वेज और नॉनवेज खाद्य पदार्थों को रखने की व्यवस्था में पर्याप्त अलगाव नहीं होने की बात सामने आई। फूड इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार कुशवाहा के मुताबिक, जांच में वेज और नॉनवेज काउंटर के बीच उचित दूरी या अलग व्यवस्था नहीं मिली। उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप व्यवस्था दुरुस्त होने तक रेस्टोरेंट बंद रहेगा। खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद रेस्टोरेंट बंद करा दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक खाद्य सुरक्षा नियमों के तहत रेस्टोरेंट को व्यवस्थाएं दुरुस्त करनी होंगी जिसके बाद ही आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!