गणपति सेलिब्रेशन में नीता अंबानी के 'अनोखे' नेकलेस को बनाने में लगे 3 साल: 14 कारीगरों की मेहनत से तैयार हुआ 'आम्रपाली भारतम'

Edited By Updated: 17 Sep, 2026 01:54 PM

nita ambani necklace ganpati celebrations amrapali bharatam

अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में नीता अंबानी का शाही अंदाज हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। 'स्वदेश' ब्रांड की चमकदार सिल्क साड़ी के साथ उन्होंने जो खास हार पहना था, उसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस हार को 'आम्रपाली भारतम' (Amrapali...

नई दिल्ली:  अंबानी परिवार के गणपति उत्सव में नीता अंबानी का शाही अंदाज हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। 'स्वदेश' ब्रांड की चमकदार सिल्क साड़ी के साथ उन्होंने जो खास हार पहना था, उसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस हार को 'आम्रपाली भारतम' (Amrapali Bharatam) नाम दिया गया है। यह कोई साधारण गहना नहीं, बल्कि भारतीय पारंपरिक कला और इतिहास का एक खूबसूरत संगम है। यह एंटीक और विंटेज भारतीय ज्वेलरी पीस का कलेक्शन है, जिन्हें मिलाकर एक शानदार रचना तैयार की गई है।

नीता अंबानी के नेकलेस खासियत 
'आम्रपाली भारतम' के बीच में केरल का एक ट्रेडिशनल नेकलेस है जो इस पीस का ऊपरी हिस्सा बनाता है। इसके चारों ओर दक्षिण भारत के कई विंटेज गहने हैं, जिनमें नथ, झूमर, झुमके, बिल्ले और चांदबाली शामिल हैं। मोतियों और कीमती रंगीन रत्नों की मदद से इन सभी अलग-अलग गहनों को एक साथ पिरोया गया है, जिससे इसे एक रॉयल लेयर्ड लुक मिलता है।
 
आम्रपाली ज्वेल्स के CEO और क्रिएटिव डायरेक्टर तरंग अरोड़ा के अनुसार, 'आम्रपाली भारतम' जैसा पीस बनाना उतना आसान नहीं है जितना कि कागज़ पर डिज़ाइन बनाना और उसका पालन करना।

ज्वेलरी पीस को असल में एक साथ रखना पड़ा और बार-बार उनकी जगह बदलनी पड़ी जब तक कि वे एक सिंगल कंपोज़िशन के तौर पर काम न करने लगें। यहां तक कि पीछे की मोतियों की लड़ियां भी पहले से पूरी तरह प्लान करने के बजाय इसी प्रैक्टिकल प्रोसेस से तैयार की गईं। इसी तरीके से नेकलेस को अपनी खास पहचान मिलती है।  

तीन साल में हुआ तैयार
रिपोर्ट्स के अनुसार, 'आम्रपाली भारतम' में इस्तेमाल किए गए एंटीक और विंटेज ज्वेलरी पीस तीन साल की अवधि में इकट्ठा किए गए थे। जब पीस मिल गए, तो 14 मास्टर कारीगरों ने उन्हें एक साथ लाने के लिए महीनों तक काम किया। उनका काम ऐसी ज्वेलरी को एक साथ लाना था जिन्हें कभी एक-दूसरे के साथ पहनने के लिए नहीं बनाया गया था, और उन्हें एक शानदार और अनोखे पीस में बदलना था।

इसका नतीजा एक ऐसा नेकलेस है जो भारतीय ज्वेलरी की चलती-फिरती प्रदर्शनी जैसा लगता है। इसे एक तरफ से देखें तो एक गहना नज़र आता है,दोबारा देखने पर कोई और बारीक डिटेल सामने आती है।

वहीं इस हार के अलावा अंबानी परिवार के गणपति सेलिब्रेशन में नीता अंबानी की साड़ी भी बेहद खूबसूरत थी।  भले ही उनके ट्रेडिशनल लुक को शानदार बेस दिया हो, लेकिन असली चर्चा तो 'आम्रपाली भरतम' की वजह से हुई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!