Nitish Kumar Exit Plan: बिहार की राजनीति में बढ़ेगी हलचल, इस दिन इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार! सामने आई तारीख

Edited By Updated: 12 Mar, 2026 01:35 PM

nitish kumar may resign in april

बिहार की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच अब उनके पद से हटने की संभावित तारीख सामने आ गई है, जिससे राज्य के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

नेशनल डेस्क: बिहार की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच अब उनके पद से हटने की संभावित तारीख सामने आ गई है, जिससे राज्य के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

दिल्ली जाएंगे नीतीश, बेटे निशांत को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 8 या 9 अप्रैल को अपने पद से त्यागपत्र दे सकते हैं। CM के रूप में एक लंबा कार्यकाल बिताने के बाद अब वे केंद्र की राजनीति में सक्रिय होंगे और राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लेंगे।

सत्ता के नए समीकरण और निशांत कुमार की एंट्री

राजनीतिक हलकों में चल रही खबरों के मुताबिक, नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए औपचारिक चयन की प्रक्रिया 16 मार्च तक पूरी हो जाएगी। इसके तुरंत बाद बिहार में नए मुख्यमंत्री और कैबिनेट के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। सबसे चौंकाने वाली खबर नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को लेकर है, जिन्हें राज्य का डिप्टी सीएम (उपमुख्यमंत्री) बनाए जाने की प्रबल संभावना है।

कैबिनेट का स्वरूप और बीजेपी की भूमिका

राज्य में सत्ता का संतुलन बनाए रखने के लिए नई सरकार में दो डिप्टी सीएम हो सकते हैं। एक पद निशांत कुमार को मिलने की उम्मीद है, जबकि दूसरा पद जेडीयू कोटे से ही किसी अन्य नेता को दिया जा सकता है। हालांकि, गठबंधन के भीतर शक्ति संतुलन को देखते हुए गृह मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभाग पर BJP का नियंत्रण बरकरार रहेगा।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!