Edited By Parveen Kumar,Updated: 20 May, 2026 05:45 PM

गोरखपुर के हांसपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां LPG गैस को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति को गैस एजेंसी के बाहर मच्छरदानी लगाकर सोना पड़ा। बता दें कि गोरखपुर में लोगों एलपीजी की भारी किल्लत का सामना...
नेशनल डेस्क : गोरखपुर के हांसपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां LPG गैस को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पति को गैस एजेंसी के बाहर मच्छरदानी लगाकर सोना पड़ा। बता दें कि गोरखपुर में लोगों एलपीजी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है, लोगों की लंबी कतारों में लगकर भी सिलेंडर नहीं मिल रहा है।
गोरखपुर के ट्रांसपोर्ट नगर में गंगा गैस एजेंसी के बाहर लोगों की लंबी कतारें एक आम तस्वीर बन चुकी है। भीषण गर्मी के कारण उपभोक्ता पूरी रात सड़क किनारे जागकर रात गुजारने को मजबूर हो गए है। स्थिर मात्रा में स्पलाई न मिलने के कारण लोग एजेंसी के बाहर रात को मच्छरदानी लगाकर सो रहे है, ताकि सुबह उन्हें पहल के आधार पर एलपीजी गैस मिल सके।
गैस लेकर आओ तभी खाना मिलेगा
हांसूपुर के रहने वाले राजाराम का कहना है कि वह हर महीने इस परेशानी का सामना कर रहे है। उनका कहना है कि 3-4 दिन लाइनों मे लगने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा। राजाराम ने बताया कि पत्नी ने साफ कह दिया है कि गैस सिलेंडर लेकर आओगे तभी घर में खाना मिलेगा। सिलेंडर चोरी न हो और नींद न आए, इसलिए लोग हल्का खाना खाकर पूरी रात जागने को मजबूर हैं।