ट्रेन के AC केबिन को कपल ने सजाकर बना दिया प्राइवेट रूम, नंदीग्राम एक्सप्रेस का VIDEO हुआ वायरल, TTE सस्पेंड

Edited By Updated: 09 Jul, 2026 02:14 AM

the couple has converted the ac cabin of the train into a private room

रेलवे ने महाराष्ट्र में बल्हारशाह से दादर (मुंबई) के बीच चलने वाली नंदीग्राम एक्सप्रेस के एक प्रथम श्रेणी वातानुकूलित कूपे को ‘सुहागरात की सेज'के रूप में सजाने के मामले को गंभीरता से लिया है और इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में ट्रेन टिकट...

नेशनल डेस्कः रेलवे ने महाराष्ट्र में बल्हारशाह से दादर (मुंबई) के बीच चलने वाली नंदीग्राम एक्सप्रेस के एक प्रथम श्रेणी वातानुकूलित कूपे को ‘सुहागरात की सेज'के रूप में सजाने के मामले को गंभीरता से लिया है और इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में ट्रेन टिकट निरीक्षक (टीटीई) को निलंबित कर विस्तृत विभागीय जांच के आदेश दिये हैं। 

रेलवे ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को नंदीग्राम एक्सप्रेस (11002 डाउन ट्रेन) के प्रथम श्रेणी वातानुकूलित कूपे में यात्रा कर रहे एक विवाहित जोड़े ने कूपे को सुहागरात के कक्ष की तरह सजा दिया था। इसके लिए उसने ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से डेकोरेटर की सेवाएं ली थीं। ऐसा करने से पहले सजाने वाले डेकोरेटर के प्रवेश के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। रेलवे ने इसे एक गंभीर चूक करार देते हुए संबंधित टीटीई को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। 

हनीमून कक्ष की तरह सजे ट्रेन के कूपे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर रेलवे अधिकारियों ने इसको संज्ञान में लिया। सोसल मीडिया पर इस रोमांटिक माहौल वाले ट्रेन कोच के वीडियो को लेकर नेट पर सक्रिय लोगों हैरानी, आश्चर्य और चटखारे भरी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!