करंट लगने से 4 मजदूरों की मौत, बोरवेल की खुदाई करते समय हुआ हादसा

Edited By Updated: 11 Jul, 2026 09:18 PM

four people die of electrocution while digging a borewell near ecr

तमिलनाडु में चेंगलपट्टू जिले के मामल्लपुरम में शनिवार को बोरवेल की खुदाई के दौरान विद्युत करंट लगने से चार श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रभु (22), बालाजी (32), बादशाह (45) और राजेंद्रन (55) के रूप में हुई है।

नेशनल डेस्क : तमिलनाडु में चेंगलपट्टू जिले के मामल्लपुरम में शनिवार को बोरवेल की खुदाई के दौरान विद्युत करंट लगने से चार श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रभु (22), बालाजी (32), बादशाह (45) और राजेंद्रन (55) के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ईस्ट कोस्ट रोड (ईसीआर) स्थित एक निजी रिसॉर्ट में बोरवेल की खुदाई के दौरान लोहे के पाइप उठाते समय वे ऊपर से गुजर रही उच्च वोल्टेज बिजली लाइन के संपर्क में आ गए। सूत्रों के अनुसार, इसके चलते उपकरणों में तेज करंट दौड़ गया और चारों श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और बिजली बोर्ड के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि क्या सुरक्षा मानकों का उल्लंघन हुआ या ऊपरी बिजली लाइन के निकट बोरवेल की खुदाई को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है तथा प्रत्यक्षदर्शियों और स्थल पर्यवेक्षकों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!