ठाणे में व्यक्ति पर गोली चलाने के आरोप में कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

Edited By Updated: 31 Mar, 2026 12:02 PM

notorious criminal arrested for shooting at man in thane

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पेट्रोल पंप पर एक व्यक्ति पर गोली चलाने के आरोप में पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना 27 मार्च को पंचपाखाड़ी इलाके में स्थित एक पेट्रोल...

नेशनल डेस्क। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पेट्रोल पंप पर एक व्यक्ति पर गोली चलाने के आरोप में पुलिस ने एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना 27 मार्च को पंचपाखाड़ी इलाके में स्थित एक पेट्रोल पंप पर हुई। 

नौपाडा थाने के वरिष्ठ निरीक्षक अभय महाजन ने बताया कि इंजमाम अमीरुद्दीन सिद्दीकी (26) पेट्रोल पंप पर स्कूटर में ईंधन भरवाने पहुंचा था तभी किसी विवाद को लेकर आरोपी जबीउल्लाह शफीकुर रहमान खान (39) की उससे बहस हो गई। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर सिद्दीकी की हत्या करने के इरादे से दो बार गोली चलाई और फिर उसकी प्रेमिका को भी धमकी दी। 

इसके बाद वह सिद्दीकी की मोटरसाइकिल लेकर मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया था। हालांकि पुलिस ने 29 मार्च को उसे वागले एस्टेट इलाके से पकड़ लिया। महाजन ने बताया कि आरोपी के पास से अपराध में इस्तेमाल की गई देशी पिस्तौल और शिकायतकर्ता की मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है। 

उन्होंने कहा, "आरोपी एक कुख्यात अपराधी है, जिसके खिलाफ वागले एस्टेट, श्रीनगर और राबोडी थानों में कम से कम आठ गंभीर मामले दर्ज हैं।" स्थानीय अदालत ने आरोपी को दो अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!