मणिपुर हिंसा के बीच सुरक्षाबलों का एक्शन: थौबल से UNLF के 14 उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

Edited By Updated: 23 Mar, 2026 12:16 PM

14 unlf militants arrested in thoubal manipur

मणिपुर पुलिस ने थौबल जिले से प्रतिबंधित संगठन के 14 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से हथियार तथा गोला-बारूद बरामद किए हैं।

नेशनल डेस्क: मणिपुर पुलिस ने थौबल जिले से प्रतिबंधित संगठन के 14 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से हथियार तथा गोला-बारूद बरामद किए हैं। सोमवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान के अनुसार, यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (कोइरेंग) से जुड़े इन उग्रवादियों को रविवार को नोंगपोक सेकमाई थाना क्षेत्र के होआखोंग इलाके से गिरफ्तार किया गया। बयान में कहा गया कि उनके पास से दो इंसास राइफल, आठ इंसास एलएमजी मैगजीन, पांच इंसास राइफल मैगजीन, 100 इंसास कारतूस, एक लाख रुपये नकद और पांच हेलमेट बरामद किए गए हैं। मामले की जांच जारी है। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!