प्रधानमंत्री मोदी चाहते हैं कि केरल में LDF जीते: राहुल गांधी

Edited By Updated: 31 Mar, 2026 01:57 PM

prime minister modi wants the ldf to win in kerala rahul gandhi

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चाहते हैं कि केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) विधानसभा चुनाव जीते।

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चाहते हैं कि केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) विधानसभा चुनाव जीते। उन्होंने यहां एक चुनावी सभा में यह आरोप दोहराया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाला संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) एलडीएफ और भाजपा की मिलीजुली ताकत से लड़ रहा है। माकपा के दो पूर्व नेता कुन्हिकृष्णन और टीके गोविंदन भी मंच पर मौजूद थे।

दोनों नेता यूडीएफ के समर्थन से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष गांधी ने कहा, "यह चुनाव दो विचारधाराओं के बीच की लड़ाई है। माकपा के नेतृत्व वाले वाम मोर्चे और यूडीएफ के बीच की लड़ाई है। पहली बार, हम भाजपा और वाम मोर्चे के बीच साझेदारी देख रहे हैं।" उन्होंने कहा कि यह काफी आश्चर्यजनक है कि एक वामपंथी पार्टी एक अति दक्षिणपंथी पार्टी के साथ गठबंधन कर रही है जबकि दोनों की विचारधारा एक-दूसरे बिल्कुल विपरीत है।

गांधी ने कहा, "तो सवाल यह है कि यह कैसे संभव है कि एक वामपंथी पार्टी एक दक्षिणपंथी पार्टी के साथ गठबंधन कर ले? यह एक पहेली की तरह है।" उन्होंने कहा, "इस पहेली के कुछ जवाब मंच पर बैठे हैं। आज यहां माकपा के दो दिग्गज नेता हैं। वे हमारे मंच पर क्यों बैठे हैं और माकपा और मुख्यमंत्री के लिए प्रचार नहीं कर रहे हैं?" राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि जिसे आज वाम मोर्चा कहा जाता है वह अब वामपंथी या मध्यमार्गी गठबंधन नहीं है।

उन्होंने कहा, "वास्तव में, वे भाजपा के साथ हैं क्योंकि वे कॉर्पोरेट पार्टियां हैं। वे अब लोगों की पार्टियां नहीं हैं। इसका प्रमाण अब मंच पर है। वामपंथी सोच वाले लोग कांग्रेस के साथ हैं और पार्टी उनका समर्थन कर रही है।" केरल में भाजपा के रुख पर सवाल उठाते हुए, गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री दूसरी जगहों पर धर्म, मंदिरों और भगवान के बारे में बात करते हैं, लेकिन वह राज्य में शबरिमला से सोना गायब होने का मुद्दा नहीं उठाते।

उन्होंने आरोप लगाया कि माकपा नेता शबरिमला में सोना गायब होने के मामले में शामिल थे और भाजपा पर इस मुद्दे पर चुप रही। राहुल गांधी ने कहा, "हिंदू धर्म के तथाकथित रक्षक जब केरल आते हैं तो शबरिमला के बारे में नहीं बोलते। वह चाहते हैं कि राज्य में वाम मोर्चा चुनाव जीते।" उन्होंने कहा कि वामपंथी नेताओं का यूडीएफ के समर्थन से निर्दलीय चुनाव लड़ना दर्शाता है कि माकपा अब सच्ची वामपंथी पार्टी नहीं है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!