अब आर्थिक तूफान आ रहा, एक्शन लेने के बजाय...खुद दुनिया के चक्कर कांट रहे हैं- राहुल गांधी ने PM मोदी पर बोला करारा हमला

Edited By Updated: 19 May, 2026 01:00 PM

now an economic storm is coming instead of taking action  he himself is wande

कग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज उत्तर प्रदेश के रायबरेली में अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं। जहां वह विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन के साथ जनसंवाद कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके पहले ही उन्होंने मीडिया...

नेशनल डेस्क: कग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज उत्तर प्रदेश के रायबरेली में अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं। जहां वह विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन के साथ जनसंवाद कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके पहले ही उन्होंने मीडिया से बात करते हुए केन्द्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि "अब आर्थिक तूफान आ रहा है। उन्होंने(प्रधानमंत्री मोदी) अदाणी और अंबानी वाला जो ढांचा बनाया है, वह खड़ा नहीं होगा बल्कि पूरा टूटेगा। 

दुख की बात है कि इसका नुकसान आम जनता को होगा। उत्तर प्रदेश की जनता को शौक लगेगा। आर्थिक शौक आ रहा है वह अदाणी, अंबाणी या प्रधानमंत्री मोदी को नहीं लगेगा। वह उत्तर प्रदेश के युवाओं, किसानों और छोटे व्यापारियों को लगेगा। बहुत कठिन समय आ रहा है। एक्शन लेने के बजाय प्रधानमंत्री मोदी कह रहे हैं विदेश यात्रा पर नहीं जाइए जबकी प्रधानमंत्री मोदी खुद दुनिया के चक्कर कांट रहे हैं।

आप को बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी इन दिनों पांच देशों की छह दिवसीय यात्रा पर हैं। वह इस यात्रा क्रम में भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने और नॉर्डिक देशों के नेताओं के साथ प्रमुख द्विपक्षीय कार्यक्रम के लिए दिन में ओस्लो पहुंचे थे। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!