NEET पेपर लीक पर राहुल गांधी का हमला, बोले- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगी लड़ाई

Edited By Updated: 21 May, 2026 07:05 PM

rahul gandhi attacks neet paper leak says fight will continue till dharmendra p

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा 'नीट-यूजी' का पेपर लीक होने के मुद्दे पर राजस्थान में उनकी पार्टी और छात्र इकाई एनएसयूआई के विरोध प्रदर्शन का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा 'नीट-यूजी' का पेपर लीक होने के मुद्दे पर राजस्थान में उनकी पार्टी और छात्र इकाई एनएसयूआई के विरोध प्रदर्शन का हवाला देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़ा देने और पेपर लीक को रोकने की सुरक्षित व्यवस्था बनने तक यह लड़ाई जारी रहेगी।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर यह कटाक्ष भी किया कि जब वह इटली में टॉफी बांट रहे थे तो पेपर लीक से त्रस्त युवा सड़कों पर न्याय की मांग कर रहे थे। राहुल गांधी ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''जब मोदी जी इटली में टॉफी खिलाते हुए रील बना रहे थे तो पेपर लीक से त्रस्त भारत के युवा सड़कों पर न्याय मांग रहे थे। क्योंकि नीट पेपर लीक ने लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद कर दिया। कई बच्चों ने तो अपनी जान तक गंवा दी। 

मोदी जी ने न ज़िम्मेदारी ली, न धर्मेंद्र प्रधान को हटाया, न एक शब्द कहा।'' उन्होंने कहा कि अब जब छात्र, एनएसयूआई और कांग्रेस के कार्यकर्ता न्याय की आवाज़ उठा रहे हैं तो भाजपा की प्रदेश सरकारें उन पर लाठियां बरसा रही हैं। राहुल गांधी का कहना था, ''जो सरकार छात्रों के सवालों का जवाब लाठी से देती है, वो जवाबदेही से नहीं, डर से चलती है। पर हम डरने वाले नहीं हैं। हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफ़ा नहीं देते और देश में पेपर लीक रोकने के लिए एक मज़बूत और सुरक्षित सिस्टम नहीं बनता।'' उन्होंने कहा, ''यह लड़ाई हर उस छात्र के लिए है जिसका भविष्य इस नाकाम सरकार ने बर्बाद किया।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!