महंगाई का झटका: अब मच्छरों को मारना भी हुआ महंगा, बढ़ गए रोजाना इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट्स के दाम

Edited By Updated: 31 Jul, 2026 11:50 PM

now killing mosquitoes has also become expensive

मानसून के सीजन में जहां एक ओर मच्छरों और कीटों का प्रकोप बढ़ गया है, वहीं दूसरी ओर आम जनता की जेब पर बोझ भी बढ़ने वाला है।

नई दिल्ली: मानसून के सीजन में जहां एक ओर मच्छरों और कीटों का प्रकोप बढ़ गया है, वहीं दूसरी ओर आम जनता की जेब पर बोझ भी बढ़ने वाला है। प्रमुख एफएमसीजी (FMCG) कंपनी गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (GCPL) ने अपने कई लोकप्रिय घरेलू और पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स की कीमतों में इजाफा कर दिया है,। कंपनी के इस फैसले से अब गुडनाइट, हिट और सिंथॉल साबुन जैसे रोजाना इस्तेमाल होने वाले सामान महंगे हो गए हैं।

इन प्रोडक्ट्स की बढ़ी कीमतें
कंपनी द्वारा जुलाई महीने से लागू की गई नई दरों के अनुसार, मच्छर भगाने और सफाई से जुड़े उत्पादों के दामों में भारी बढ़ोतरी देखी गई है:

  • गुडनाइट लिक्विड: 45ml पैक की कीमत 5.9% बढ़कर अब 85 रुपये से 90 रुपये हो गई है। वहीं, 60ml पैक की कीमत जो जून में बढ़ाई गई थी, अब 115 रुपये (पहले 110 रुपये) पर पहुँच गई है।
  • हिट (HIT): काला हिट (650ml) की कीमत में सबसे ज्यादा 12.9% की वृद्धि हुई है, जिससे यह 310 रुपये से बढ़कर अब 350 रुपये का हो गया है। इसी तरह, लाल और काला हिट के 200ml पैक की कीमतें 13.6% बढ़ाकर 110 रुपये से 125 रुपये कर दी गई हैं।
  • सिंथॉल साबुन: सिंथॉल साबुन (75gx4) का पैक अब 105 रुपये में मिलेगा, जिसकी कीमत पहले 95 रुपये थी।

क्यों बढ़े दाम?
कीमतों में इस अचानक बढ़ोतरी का मुख्य कारण कच्चे माल की बढ़ती लागत को बताया जा रहा है। कंपनी के अनुसार, पाम ऑइल, कच्चे तेल से जुड़े केमिकल्स और पैकेजिंग मटीरियल की कीमतों में वृद्धि होने से मुनाफे पर दबाव बढ़ रहा था। कंपनी ने पहले ही संकेत दिया था कि बढ़ती लागत के कारण उसकी इनपुट कॉस्ट 6-9% तक बढ़ सकती है।

लागत घटाने पर भी जोर
कीमतों में बढ़ोतरी के साथ-साथ कंपनी विज्ञापन खर्च को बेहतर तरीके से मैनेज करने और अन्य लागतों को कम करने की योजना पर भी काम कर रही है ताकि बढ़ी हुई लागत के असर को कम किया जा सके। बहरहाल, मानसून के इस मौसम में जब इन प्रोडक्ट्स की डिमांड सबसे ज्यादा होती है, कीमतों का बढ़ना मध्यम वर्ग के बजट को प्रभावित कर सकता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!