Edited By Ramanjot,Updated: 12 Jul, 2026 12:39 PM

इस ट्रेंड को सबसे ज्यादा जेन-जी और मिलेनियल्स अपना रहे हैं। अब कहीं भी घूमने जाने से पहले युवा यह जानना चाहते हैं कि कौन सी जगह उनके स्वभाव, मानसिक शांति और उनकी आंतरिक ऊर्जा (Inner Energy) के अनुकूल है।
नेशनल डेस्क: इन दिनों सोशल मीडिया पर 'एस्ट्रोकार्टोग्राफी' का नया ट्रेंड छाया हुआ है। दरअसल, आज की युवा पीढ़ी घूमने जाने से पहले इंस्टाग्राम रील्स देखकर नहीं, बल्कि अपनी जन्म कुंडली और ग्रहों की चाल देखकर डेस्टिनेशन तय कर रहे हैं। इस नए और अनोखे चलन को 'एस्ट्रोकार्टोग्राफी' (Astrocartography) कहा जा रहा है।
क्या है एस्ट्रोकार्टोग्राफी?
बता दें कि एस्ट्रोकार्टोग्राफी असल में ज्योतिष (Astrology) और भूगोल (Geography) का एक आधुनिक व अनोखा संगम है, जिसमें किसी व्यक्ति के जन्म के सटीक समय, तारीख और स्थान के आधार पर आसमान में मौजूद ग्रहों की स्थिति को दुनिया के नक्शे (वर्ल्ड मैप) पर दर्शाया जाता है। इसके बाद नक्शे पर कुछ खास रेखाएं खींची जाती हैं, जिन्हें 'कार्टोग्राफी लाइन्स' कहा जाता है। बताया जाता है कि ये रेखाएं जिन देशों या शहरों से होकर गुजरती हैं, वे जगहें उस व्यक्ति के लिए विशेष रूप से फलदायी होती हैं।
जेन-जी और मिलेनियल्स अपना रहे ये ट्रेंड
इस ट्रेंड को सबसे ज्यादा जेन-जी और मिलेनियल्स अपना रहे हैं। अब कहीं भी घूमने जाने से पहले युवा यह जानना चाहते हैं कि कौन सी जगह उनके स्वभाव, मानसिक शांति और उनकी आंतरिक ऊर्जा (Inner Energy) के अनुकूल है।
कैसे काम करता है यह सिस्टम?
अगर आप भी यह सिस्टम अपनाना चाहते हैं तो ये काम बेहद आसान है। इंटरनेट पर कई ऐसी वेबसाइट्स और ऐप्स मौजूद हैं। इसमें आप अपनी जन्म तिथि, समय और जन्म स्थान की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद पर नक्शे पर आपकी ग्रहों वाली रेखाएं तैयार कर दी जाती हैं। इसके माध्यम से आप अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं।