4 सितंबर को लॉन्च होगी Kia Sorento, कंपनी ने शुरु की बुकिंग्स, जानें क्या कुछ मिलेगा खास

Edited By Updated: 04 Aug, 2026 04:15 PM

kia sorento to launch on september 4 bookings open

kia India एक बार फिर SUV लवर्स के लिए खुशखबरी लेकर आई है। कंपनी अगले महीने 4 सितंबर को ब्रांड न्यू SUV लॉन्च करने वाली है। इसी के साथ कंपनी पहली बार हाइब्रिड एसयूवी सेगमेंट में भी कदम रखेगी। इसके लिए बुकिंग शुकु हो चुकी है। जानते हैं कि इस एसयूवी...

Kia Sorento Launch: kia India एक बार फिर SUV लवर्स के लिए खुशखबरी लेकर आई है। कंपनी अगले महीने 4 सितंबर को ब्रांड न्यू SUV लॉन्च करने वाली है। इसी के साथ कंपनी पहली बार हाइब्रिड एसयूवी सेगमेंट में भी कदम रखेगी। इसके लिए बुकिंग शुकु हो चुकी है। जानते हैं कि इस एसयूवी में आपको क्या कुछ खास मिलेगा- 

एक्सटीरियर

Kia Sorento का लुक काफी अट्रैक्टिव है। इसके फ्रंट में नई डिजाइन वाली वर्टिकल LED हेडलाइट्स और टेललाइट्स, T-शेप DRLs, कंपनी की सिग्नेचर टाइगर नोज ग्रिल दी गई है। भारत में इसे 4,815 मिमी की लंबाई, 1,900 मिमी की चौड़ाई और 1,700 मिमी की ऊँचाई के साथ और 2,815 मिमी के व्हीलबेस के साथ पेश किया जाएगा। 

इंटीरियर 

नई Sorento का इंटीरियर भी काफी शानदार होगा। इसमें प्रीमियम केबिन मिलेगा। साथ ही इसमें 6 और 7 सीटर ऑप्शन भी अवेलेबल होंगे। इसमें आपको नया 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, वर्टिकल AC वेंट्स और रोटरी ड्राइव सिलेक्टर भी मिलेगा। इसके अलावा आपको नई Sorento में कई आधुनिक और प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद भी है। साथ आपको इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, पावर्ड ड्राइवर सीट, पैनोरमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस फोन चार्जर, हेड-अप डिस्प्ले की सुविधा मिलेगी। सेफ्टी के लिए लेवल-2 ADAS सेफ्टी सिस्टम शामिल किया गया है।  

इंजन ऑप्शन

Kia ने इस SUV में 2 इंजन ऑप्शन पेश किए हैं। पहला 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल हाइब्रिड इंजन होगा, जो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलकर 238 hp और 380 Nm टॉर्क जेनरेट करेगा। इसके अलावा दूसरा ऑप्शन  2.2-लीटर डीजल इंजन होगा, जिससे 202 hp और 441 Nm टॉर्क मिलेगी। दोनों इंजन ऑप्शन के साथ ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद है।

 

 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!